Photo- Instagram  
मनोरंजन

सलीम मर्चेंट के इस गाने में धमाल मचाएंगे पवन सिंह और प्रियंका खेरा, जानें कब रिलीज होगा रोमांटिक सॉन्ग

संदीप पांडे

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) के चहेते एक्टर (Actor) पवन सिंह (Pawan Singh) अपने एक्टिंग और अपने गानों के लिए जाने जाते है। उनके फैंस भी उनके गानों और फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। अभिनेता भी अपने दर्शकों को अपनी ओर बांधे रखने के लिए और उनके मनोरंजन का ध्यान रखते हुए उनके लिए एक नया गाना लेकर आ रहे है। उनके इस नए गाने 'याद आती नहीं' (Yaad Aati Nahi) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस बार सलीम मर्चेंट के इस गाने पर पवन सिंह प्रियंका खेरा के साथ मिलकर धमाल करेंगे।

अभिनेता अब तक अपने कई गानों से अपने प्रशंसकों के दिलों के तार को हिला चुके है। जिसमें 'बारिश बन जाना', 'लुट गए', 'तुमसा कोई प्यारा' और 'जिंदगी' जैसे कई गानों से लोगों का दिल बहला चुके हैं, लेकिन वो इस बार कुछ अलग लेकर मौजूद हुए है। इस गाने में वो फेमस कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट के साथ धूम मचाएंगे। जिसमें उनके साथ मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा उनके साथ होगी। जिसमें इनके बीच लव केमिस्ट्री नजर आएगी। यही कारण है की अब दर्शक हिंदी गानों के साथ-साथ भोजपुरी गानों के भी दीवाने हो गए है।

उनके इस नए गाने की खबर सुनकर उनके फैंस उत्साहित हो उठे है। सलीम मर्चेंट ने इसकी जानकारी अपने इन्स्टाग्राम पर इस गाने के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर कर दिया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'आपके इंतजार की घड़ी बहुत जल्द खत्म होने वाली है। 'याद आती नहीं' का पोस्टर रिलीज हो चुका है, टीजर बहुत जल्द आने वाला है और गाना 3 अप्रैल को रिलीज होगा।' ये गाना 3 अप्रैल को सलीम सुलेमान के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान