ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश…बेटी का टूटता घर देख भावुक हुए ज्योति सिंह के पिता, पवन सिंह को लेकर कही ये बात

Jyoti Singh Father Statement: पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी संकट में है। तलाक केस के बीच ज्योति के पिता मीडिया से बातचीत में भावुक हो गए और बेटी का घर बसने की दुआ मांगते नजर आए।

स्नेहा मौर्या

Jyoti Singh Marriage Trouble: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की निजी जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। दोनों के बीच चल रहा तलाक का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। जहां एक तरफ ज्योति सिंह अब भी चाहती हैं कि उनका रिश्ता बच जाए, वहीं दूसरी ओर पवन सिंह इस शादी से आगे बढ़ चुके हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि ज्योति का टूटा हुआ घर देखकर उनका पूरा परिवार दर्द में है।

हाल ही में ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह ने अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कीं। उनसे जब पूछा गया कि क्या पवन और ज्योति फिर कभी एक साथ आ सकते हैं, तो उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि दोनों दोबारा एक हो जाएं। उन्होंने कहा कि वह ऊपरवाले से यही प्रार्थना करते हैं कि बेटी का घर फिर से बस जाए, क्योंकि इससे बड़ी कोई दौलत उनके लिए नहीं हो सकती। यह कहते-कहते उनकी आवाज भर्रा गई और उनकी आंखें नम हो गईं।

ज्योति सिंह के पिता ने पवन सिंह को लेकर कही ये बात

ज्योति सिंह के बर्थडे के मौके पर उनकी बहन ने भी पवन सिंह से एक अपील की थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह बस यही चाहती हैं कि पवन सिंह खुश रहें और आगे बढ़ते रहें, लेकिन साथ ही ज्योति को भी स्वीकार कर लें। उनकी बातों से साफ झलकता है कि परिवार अब भी इस रिश्ते को बचाने की उम्मीद लगाए बैठा है।

वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह की कुछ हरकतों ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। उनके 40वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ वायरल हुई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। इन तस्वीरों को देखकर कयास लगाए जाने लगे कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। इतना ही नहीं, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान उनका नशे की हालत में दिखना भी चर्चा में रहा।

इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि ऐसी चीजें किसी भी पत्नी को आहत कर सकती हैं। उन्होंने साफ कहा कि पवन सिंह को लोग अपना आइडल मानते हैं और उनका इस तरह नशे में दिखना या किसी महिला के साथ नजर आना न सिर्फ निजी जीवन बल्कि उनके राजनीतिक करियर के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है।

अभिनेता के चाचा ने तलाक पर दिया ये बयान

इसी बीच पवन सिंह के चाचा का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में तलाक की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद पवन सिंह के घर एक बार फिर शहनाई बजने की बातें कही जा रही हैं। कुल मिलाकर, जहां एक तरफ परिवार रिश्ते को बचाने की कोशिश में है, वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह की जिंदगी एक नए मोड़ की ओर बढ़ती दिख रही है।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन