उस्ताद भगत सिंह के सेट से मेकर्स ने जारी किया पवन कल्याण का वीडियो 
मनोरंजन

इस बार सिर्फ आंधी नहीं तूफान है, उस्ताद भगत सिंह के सेट से मेकर्स ने जारी किया पवन कल्याण का वीडियो

राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच पावर स्टार पवन कल्याण तेजी से अपनी फिल्मों की शूटिंग को निपटा रहे हैं, ओजी और हरि हर वीरा मल्लू के बाद उन्होंने उस्ताद भगत सिंह फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

अनिल सिंह

साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण तेजी से अपने फिल्मों की शूटिंग को निपटा रहे हैं। फिल्म ओजी और हरि हर वीरा मल्लू की शूटिंग के बाद उन्होंने उस्ताद भगत सिंह की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। यह फिल्म पैन इंडिया फिल्म के तौर पर रिलीज की जाएगी। फिल्म मेकर्स ने शूटिंग के शुरू होने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया। साथ ही यह भी बताया कि यह सिर्फ आंधी नहीं है, तूफान की तैयारी है।

पवन कल्याण की अगर बात करें तो वह राजनीतिक जिम्मेदारियां की वजह से फिल्म की शूटिंग में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे, लेकिन बीते कुछ समय से वह लगातार फिल्म की शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ओजी और हरि हर वीरा मल्लू फिल्म की शूटिंग को कंप्लीट किया है और इसी बीच अब उन्होंने अपनी तीसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। खुद फिल्म मेकर्स ने उस्ताद भगत सिंह की शूटिंग की शुरुआत होने का ऐलान किया है।

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। हरि शंकर फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। यह फिल्म पुलिस एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। मतलब साफ है कि पवन कल्याण के चाहने वालों के लिए वह एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट पर उस्ताद भगत सिंह की शूटिंग की शुरुआत के ऐलान के साथ दी गई जानकारी में साफ है कि इस फिल्म में श्री लीला पवन कल्याण के साथ नजर आएंगी। वीडियो में आप देख सकते हैं। पवन कल्याण का शानदार लुक और धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है। वो हाथ में गन लिए हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कब कंप्लीट होगी, फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

पवन कल्याण एक प्रतिभाशाली अभिनेता, राजनीतिज्ञ और जनसेवक हैं जिन्होंने तेलुगु फिल्म उद्योग और आंध्र प्रदेश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। वह अपने अभिनय, राजनीति और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। पवन कल्याण की उपलब्धियों ने उन्हें एक सम्मानित स्थान दिलाया है।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध