पवित्र रिश्ता फेम प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन 
मनोरंजन

पवित्र रिश्ता फेम प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन, टीवी इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

Priya Marathe Passed Away: एक्ट्रेस प्रिया मराठे का महज 38 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और शनिवार को मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

सोनाली झा

Pavitra Rishta fame Priya Marathe Passed Away: टीवी और मराठी इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और आखिरकार इस बीमारी से हार गईं। शनिवार को उन्होंने मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। प्रिया मराठे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी इंडस्ट्री से की थी।

प्रिया मराठे को सबसे ज्यादा पहचान जी टीवी के सुपरहिट शो पवित्र रिश्ता से मिली, जहां उन्होंने वर्शा देशपांडे का निगेटिव किरदार निभाया था। इस रोल ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। प्रिया ने चार दिवस सासुचे, कसम से, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स, उतरन, बड़े अच्छे लगते हैं, भारत का वीर पुत्र–महाराणा प्रताप, सावधान इंडिया, भागे रे मन और साथ निभाना साथिया जैसे कई लोकप्रिय शोज़ में काम किया।

कैंसर से हारी जंग

प्रिया मराठे को 2023 में आखिरी बार मराठी शो Tuzech Mi Geet Gaat Aahe में देखा गया था। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 2008 में हमने जीना सीख लिया और 2017 में Ti Ani Itar में भी अभिनय किया। कुछ साल पहले प्रिया मराठे को कैंसर हुआ था। शुरुआती इलाज के बाद उनकी तबीयत सुधर गई थी, लेकिन बीमारी ने दोबारा उन्हें घेर लिया। हाल ही में उनका शरीर इलाज का जवाब देना बंद कर चुका था। महज 38 साल की उम्र में प्रिया मराठे का इस तरह दुनिया से विदा लेना मनोरंजन जगत के लिए गहरा सदमा है।

प्रिया मराठे की लाइफ

प्रिया ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और पॉपुलर एक्टर शांतनु मोघे से शादी की थी। शादीशुदा जिंदगी में वे बेहद खुश थीं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उन्होंने आखिरी बार 11 अगस्त 2024 को एक पोस्ट शेयर किया था। प्रिया के अचानक निधन से पूरी टीवी और मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके को-स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सभी उन्हें एक टैलेंटेड और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के तौर पर याद कर रहे हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान