पत्रलेखा (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बॉडी शेमिंग की शिकार हुईं Patralekhaa, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को जन्म दिया है

Patralekhaa Motherhood: मां बनने के बाद बढ़े वजन को लेकर पत्रलेखा ट्रोलिंग का शिकार हुईं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है, कोई पहाड़ नहीं खाया।

सोनाली झा

Patralekhaa Body Shaming: बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ वह मां बनने के बाद अपनी नई जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

हाल ही में राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘टोस्टर’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं पत्रलेखा की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। इन वीडियोज में उनके बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। मां बनने के बाद शरीर में आए बदलावों को लेकर यूजर्स ने अनावश्यक टिप्पणियां कीं, जिससे यह मुद्दा चर्चा में आ गया।

पत्रलेखा का जवाब

ट्रोलिंग से परेशान होकर पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया और ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है और शरीर में बदलाव आना पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि उन्होंने बैठकर पहाड़ नहीं खाया, बल्कि एक बच्चे को जन्म दिया है और साथ ही दो फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।

लोगों से की संवेदनशील बनने की अपील

पत्रलेखा ने अपने पोस्ट में लोगों से संवेदनशील बनने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है और इसे समझना जरूरी है। उनका यह भी कहना था कि समाज को महिलाओं के प्रति ज्यादा दयालु और समझदार होना चाहिए, खासकर ऐसे समय में जब वे मां बनने जैसी बड़ी जिम्मेदारी निभा रही होती हैं।

पर्सनल लाइफ और करियर

गौरतलब है कि पत्रलेखा और राजकुमार राव की शादी साल 2021 में हुई थी और 2025 में उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया। मां बनने के बाद भी पत्रलेखा अपने काम को लेकर काफी एक्टिव हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पत्रलेखा हाल ही में ‘टोस्टर’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वह पहले फिल्म ‘फुले’ में नजर आ चुकी हैं, जहां उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी। पत्रलेखा का यह जवाब सिर्फ ट्रोलर्स को ही नहीं, बल्कि समाज को भी एक अहम संदेश देता है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच