परिणीति चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

शक ट्रस्ट नो वन की ट्रेलर में बेटी के गायब होते ही बदहाल हुईं परिणीति चोपड़ा, हर मोड़ पर छिपा है खौफनाक राज

Shaque Trust No One Trailer: नेटफ्लिक्स की सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। परिणीति चोपड़ा इसमें एक मां का किरदार निभा रही हैं, जिसकी नवजात बेटी अस्पताल से गायब हो जाती है।

सोनाली झा

Parineeti Chopra Shak Trust No One Trailer: नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' का रोमांचक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस सीरीज के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ओटीटी की दुनिया में कदम रख रही हैं। ट्रेलर में एक मां की ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिसकी बेटी अचानक गायब हो जाती है और उसे वापस पाने की तलाश धीरे-धीरे शक, डर और रहस्य की ऐसी दुनिया में पहुंचा देती है, जहां किसी पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है।

ट्रेलर की शुरुआत परिणीति चोपड़ा के किरदार से होती है, जो एक बच्ची को जन्म देती हैं। वह अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत करते हुए उसकी देखभाल करने का वादा करती हैं। शुरुआत में परिणीति, ताहिर राज भसीन और उनकी बेटी की एक खुशहाल फैमिली दिखाई जाती है। लेकिन रात के सन्नाटे में एक नर्स अस्पताल के कमरे में आती है और उनकी नवजात बेटी को उठाकर ले जाती है। यहीं से कहानी एक रहस्यमयी मोड़ लेती है।

8 साल से बेटी की तलाश में मां

इसके बाद कहानी सीधे आठ साल आगे पहुंचती है। परिणीति का किरदार पिछले आठ सालों से अपनी लापता बेटी को ढूंढ रहा है। उसे पूरा यकीन है कि उसकी बेटी जिंदा है और किसी न किसी दिन वह उसे जरूर खोज लेगी। इसी बीच किडनैपर की ओर से बच्ची की तस्वीरें भेजी जाती हैं, जिससे मामला और उलझ जाता है। पुलिस का शक भी परिवार और करीबी लोगों के दायरे पर जाने लगता है।

शक और हकीकत के बीच फंसी परिणीति

ट्रेलर का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब सामने आता है, जब परिणीति चोपड़ा अपनी बेटी की तलाश में हद से आगे बढ़ती नजर आती हैं। वह दूसरी बच्चियों में अपनी बेटी को देखने लगती हैं। एक डॉक्टर उनसे पूछती है कि क्या वह कल्पना और हकीकत के बीच अंतर समझ पा रही हैं। इसके बाद उन्हें दवाइयां लेते हुए दिखाया जाता है। एक सीन में वह केक के अंदर अपनी बेटी का हाथ देखती हैं, जिससे सवाल उठता है कि आखिर सच क्या है और उनके दिमाग का वहम क्या?

दमदार स्टारकास्ट के साथ रिलीज होगी सीरीज

'शक: ट्रस्ट नो वन' में परिणीति चोपड़ा के अलावा जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, अनूप सोनी, ताहिर राज भसीन, हरलीन सेठी, सुमीत व्यास और ध्रुव चौधरी नजर आएंगे। सीरीज को रेन्सिल डी'सिल्वा और सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने बनाया है, जबकि डी'सिल्वा ने इसका निर्देशन किया है। सपना मल्होत्रा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं। यह मिस्ट्री थ्रिलर 24 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता