परिणीति चोपड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मां बनने के बाद बदली परिणीति चोपड़ा की लाइफ, पोस्टपार्टम में खुद को शांत रखने का बताया खास मंत्र

Parineeti Chopra Mental Health: मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा ने पोस्टपार्टम जर्नी पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि मेडिटेशन, पॉजिटिव सोच और फोन से दूरी कैसे उन्हें मानसिक शांति देती है।

स्नेहा मौर्या

Parineeti Chopra Share lifestyle After Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले साल मां बनी थीं और तब से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद के अपने अनुभवों और पोस्टपार्टम फेज के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह पोस्टपार्टम के दो महीने पूरे कर चुकी हैं और अब धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल लाइफ की ओर लौट रही हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी साझा किया कि वह खुद को मानसिक रूप से शांत और स्थिर कैसे रखती हैं।

परिणीति ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि पोस्टपार्टम फेज में मेंटल हेल्थ और मेडिटेशन उनके लिए बेहद जरूरी हो गए हैं। उनका मानना है कि इंसान का मन जैसा होता है, शरीर भी उसी तरह प्रतिक्रिया करता है। एक्ट्रेस के मुताबिक, “अगर आपका दिमाग पॉजिटिव है, तो आपकी बॉडी भी उसे फॉलो करती है।”परिणीति का कहना है कि इस सोच ने उन्हें इस नए फेज में खुद को संभालने में काफी मदद की।

सुबह फोन से दूरी रखती हैं परिणीति

परिणीति ने सुबह उठते ही फोन देखने की आदत को नुकसानदायक बताया। उन्होंने कहा कि आजकल ज्यादातर लोग आंख खुलते ही सोशल मीडिया स्क्रॉल करने लगते हैं, जिससे दिमाग सुन्न हो जाता है और पूरे दिन का मूड खराब हो सकता है।

उन्होंने बताया कि वह जागने के बाद फोन को हाथ तक नहीं लगातीं। इसके बजाय वह खुद को शांत समय देती हैं। उनके शब्दों में, “अगर आप सुबह फोन को इग्नोर करें, थोड़ी देर बोर हों, म्यूजिक सुनें, नेचर के करीब जाएं और पक्षियों की आवाज सुनें, तो इससे मन को गहरा सुकून मिलता है।”

मंत्र जाप से करती हैं दिन की शुरुआत

परिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया कि वह हर सुबह मंत्रों का जाप करती हैं। वह हनुमान चालीसा या फिर ‘नमामि शमीशम’ का जाप करके अपने दिन की शुरुआत करती हैं। उनका मानना है कि इससे दिनभर होने वाली पॉजिटिव या निगेटिव चीजों पर रिएक्शन को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

'हीरोइन की तरह बिस्तर से उठती हूं'

अपने अंदाज में बात करते हुए परिणीति ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस होना चाहिए जैसे वह किसी फिल्म के सीन में हों। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं बिस्तर से स्लो मोशन में उठ रही हूं, बिल्कुल किसी हीरोइन के शॉट की तरह।” मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा की यह नई लाइफस्टाइल न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी सिखाती है कि खुद को समय देना और मानसिक शांति बनाए रखना कितना जरूरी है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए