परिणीति चोपड़ा मॉम टॉक्स 2 के साथ करेंगी वापसी
नए सीजन में टॉक शो के साथ गेम शो का तड़का
राघव चड्ढा के सपोर्ट को बताया अपनी ताकत
Parineeti Chopra Mom Talks Season 2: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने नए टॉक शो मॉम टॉक्स के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही हैं। मॉम टॉक्स के इस नए सीजन में ऑडियंस को काफी कुछ नया देखने के लिए मिलने वाला है।
हाल ही में परिणीति चोपड़ा मीडिया से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने फैशन सेंस और स्टाइलिंग में आए चेंज को लेकर भी खुलकर बात की है। परिणीति ने बताया कि इन दिनों वे अपनी स्टाइलिंग, फैशन, हैयर और मेकअप जैसी चीजों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रही हैं। इससे पहले वो इन सभी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार नहीं करती थी, लेकिन अब अपने लुक को लेकर वो काफी इंटरेस्ट शो करती है।
परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मैं स्टाइलिंग और फैशन के बारे में ज्यादा सीखने की कोशिश कर रही हूं। पहले मैं इन चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती थी। हेयर, मेकअप और स्टाइलिंग जैसे पहलुओं पर मेरा ध्यान कम रहता था।
अब अपना लुक तैयार करते समय मैं अपनी स्टाइलिस्ट के साथ विस्तार से चर्चा करती हूं। आजकल मेरी पूरी टीम भी नए लुक तैयार करने का मजा ले रही है। मुझे लोगों से इस तरह की प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं कि आजकल मैं अपने लुक पर काफी ध्यान देने लगी हूं। हम सब इस पूरी प्रक्रिया का मजा ले रहे हैं।
परिणीति ने बातचीत के दौरान अपने शो मॉम टॉक्स के नए सीजन की तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार शो का अंदाज पहले से काफी अलग होने वाला है। इसे सिर्फ टॉक शो तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसमें गेम शो का तड़का भी लगाया गया है।
मॉम टॉक्स के इस सीजन में मेहमानों के साथ बातचीत के अलावा कई मजेदार एक्टिविटीज भी देखने को मिलेगी। इस बार हमने टॉक शो और गेम शो को मिलाकर एक नया फॉर्मेट तैयार किया है, जिससे दर्शकों को मनोरंजन का एक अलग अनुभव मिलेगा।
परिणीति ने अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार के बारे में भी बात की। उन्होंने अपने पति और राजनेता राघव चड्ढा की तारीफ करते हुए कहा कि मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे इतना अच्छा परिवार और जीवनसाथी मिला है। राघव मेरे करियर में हमेशा साथ देते हैं।
वह इस बात को समझते हैं कि मुझे क्या करना पसंद है और वह मेरे पसंदीदा कामों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। यही सपोर्ट मुझे एक बेहतर मां बनने में भी मदद करता है। मेरा परिवार मेरी ताकत है। घर से मिलने वाला सपोर्ट मेरे लिए बेहद मायने रखता है।