परेश रावल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'हेरा फेरी 3' से अलग होने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बताई इसके पीछे की असल वजह

हाल ही में बाबूराव के किरदार से मशहूर हुए परेश रावल ने पहली बार हेरा फेरी 3 से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल, जिन्हें 'हेरा फेरी' में बाबूराव गणपत राव आपटे के किरदार से खूब लोकप्रियता मिली थी। इन दिनों अभिनेता चर्चा में हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि वो 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं होंगे। इस खबर ने उनके फैंस को काफी निराश कर दिया था। अब अभिनेता ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि फिल्म से उनकी दूरी की वजह क्या है।

दरअअसल, खबरें सामने आई थीं कि परेश रावल और फिल्म के मेकर्स के बीच ‘क्रिएटिव डिफ्रेंस’ यानी रचनात्मक मतभेद हो गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया। हालांकि अब अभिनेता ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।

18 मई को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए परेश रावल ने लिखा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि 'हेरा फेरी 3' से अलग होने का मेरा फैसला किसी भी तरह के क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से नहीं था। मैं दोहराता हूं कि मेरे और फिल्म के निर्माता या निर्देशक प्रियदर्शन के बीच कोई असहमति नहीं है। मैं प्रियदर्शन जी के प्रति बेहद सम्मान, प्यार और भरोसा रखता हूं।”

हालांकि, 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता आज भी कायम है और बाबूराव का किरदार फिल्म की जान माना जाता है। ऐसे में 'हेरा फेरी 3' में परेश रावल को न देख पाना दर्शकों के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी भी नजर आने वाले हैं और अब बाबूराव के बिना यह तिकड़ी अधूरी लगेगी।

फैंस के लिए राहत की बात यह है कि परेश रावल जल्द ही प्रियदर्शन की अगली फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वो 'वेलकम टू द जंगल' में भी अक्षय के साथ दिखाई देंगे। इस तरह भले ही 'हेरा फेरी 3' में बाबूराव न हों, लेकिन परेश रावल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए नए अंदाज में तैयार हैं।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल