परम सुंदरी का नया गाना ‘सुन मेरे यार वे’ हुआ रिलीज  
मनोरंजन

खुद सिद्धार्थ के दिल के करीब है परम सुंदरी का रिलीज हुआ नया गाना ‘सुन मेरे यार वे’

Param Sundari Song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी का नया गाना 'सुन मेरे यार वे' रिलीज हुआ है। यह गाना खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा की दिल की काफी करीब है।

अनिल सिंह

StartFragment

Sun Mere Yaar Ve: फिल्म परम सुंदरी के तीसरे और बहुप्रतीक्षित गाने ‘सुन मेरे यार वे’ को आज आधिकारिक रूप से रिलीज़ कर दिया गया है। दो सुपरहिट ट्रैक्स ‘परदेशिया’ और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ‘भीगी साड़ी’ के बाद यह नया गाना फिल्म के म्यूज़िक एल्बम में एक भावनात्मक और रोमांटिक रंग भरता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 

सुन मेरे यार वे गाने को कंपोज किया है मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर डुओ सचिन-जिगर ने, और इसमें अपनी सुरीली आवाज दी है यंग सिंगिंग सेंसेशन आदित्य रिखारी ने, जो म्यूजिक चार्ट्स पर लगातार छाए रहते हैं। 

मॉडर्न लव एंथम है ‘सुन मेरे यार वे

‘सुन मेरे यार वे’ एक शहरी प्रेम गीत है, जिसमें समकालीन अंदाज़ के साथ गहरी भावनाएं जुड़ी हैं। जहां परदेसिया 90 के दशक के सॉफ्ट लव सॉन्ग्स की याद दिलाता है और भीगी साड़ी बॉलीवुड के क्लासिक रेन सॉन्ग्स को नया रूप देती है, वहीं सुन मेरे यार वे एक बिल्कुल नया, मॉडर्न लव एंथम बनकर उभरा है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी प्रेमिका के लिए आदित्य की आवाज़ में अपनी भावनाएँ बयां करते नज़र आते हैं, जिसमें उनकी जोड़ीदार बनी

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की आदित्य की गायकी की तारीफ

“‘सुन मेरे यार वे’ मेरे दिल के करीब का लव सॉन्ग है—ऐसा जो सुनने के बाद भी दिल में बना रहता है। इसे पर्दे पर उतारना मेरे लिए एक खास अनुभव था। आदित्य की soulful आवाज़ ने इस गाने में एक अलग ही जादू भर दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि फैंस इस गाने को सुनकर वो जादू ज़रूर महसूस करेंगे।”

गाने के बारे में बात करते हुए आदित्य रिखारी ने कहा

परम सुंदरी का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है। ‘सुन मेरे यार वे’ मेरा नया बॉलीवुड गाना है, और मैं खुद इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था। सचिन-जिगर जैसे म्यूज़िक दिग्गजों के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। सिद्धार्थ और जाह्नवी की केमिस्ट्री स्क्रीन पर शानदार दिख रही है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने से उतना ही जुड़ाव महसूस करेंगे जितना मैंने इसे बनाते हुए किया।”

सुन मेरे यार वे गाना हुआ हिट 

फिल्म परम सुंदरी का म्यूज़िक पहले से ही चर्चा में है, और अब ‘सुन मेरे यार वे’ के ज़रिए यह एल्बम और भी मजबूत हो गया है। इसका कैची हुक लाइन, भावुक बोल और शानदार विजुअल्स इसे एक ऑल-राउंडर हिट बनाने की ओर ले जा रहे हैं।

EndFragment

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला