परम सुंदरी का नया गाना रिलीज होते ही हुआ हिट, डेंजर को पसंद कर रहे दर्शक  
मनोरंजन

New Song:‘परम सुंदरी’ के डेंजर’ सॉन्ग में सिद्धार्थ और जाह्नवी ने मचाया डांस फ्लोर पर धमाल

Danger Song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी का नया गाना डेंजर रिलीज हुआ है इस गाने को सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Param Sundari: 'परम सुंदरी' के बहुप्रतीक्षित साउंडट्रैक से अब तक तीन गाने रिलीज हो चुके हैं और सभी को श्रोताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब एल्बम का चौथा गाना ‘Danger’ आज रिलीज हो चुका है। यह एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है जिसमें मुख्य कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

परम सुंदरी के ट्रेलर की एक झलक से ही अंदाजा हो गया था, यह गाना आने वाले हफ्तों में सगाई-संगीत समारोहों और डांस फ्लोर का फेवरेट बनने वाला है। डेंजर सॉन्ग को सोशल मीडिया पर दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

परम सुंदरी का नया गाना डेंजर

परम सुंदरी के ट्रेलर से ही मच गई थी चर्चा

जब से 'परम सुंदरी' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था, तब से ‘Danger’ को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह बना हुआ था। पिछले हफ्ते एक कॉलेज प्रमोशनल इवेंट में सिद्धार्थ और जाह्नवी ने इस गाने पर एक इंप्रॉम्प्टू डांस परफॉर्मेंस भी दिया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस गाने की रिलीज की मांग कर रहे थे।

विशाल ददलानी और पार्वती मीनाक्षी की आवाज़ में धमाल

गाने को अपनी दमदार आवाज़ दी है विशाल ददलानी और पार्वती मीनाक्षी ने। इसका हुक लाइन बेहद कैची है और वीडियो में सिद्धार्थ और जाह्नवी की परफॉर्मेंस गाने को और भी खास बनाती है। उनका एनर्जी-फुल डांस और शानदार हुक स्टेप इसे पार्टी प्लेलिस्ट में शामिल करने लायक बनाते हैं।

म्यूज़िक डायरेक्टर्स का बयान

गाने के म्यूज़िक कंपोज़र सचिन-जिगर ने कहा, ‘Danger’ एक परफेक्ट डांस नंबर है, जो किसी को भी डांस फ्लोर पर आने के लिए मजबूर कर देगा। इसमें फुल थ्रॉटल एनर्जी है, और वीडियो को बेहद भव्यता से फिल्माया गया है। हमें उम्मीद है कि ये गाना हर डांस प्लेलिस्ट में जगह बना लेगा।”

रिलीज़ से ठीक एक हफ्ते पहले आया धमाकेदार ट्रैक

'परम सुंदरी' के ट्रेलर और पहले से रिलीज हो चुके गानों ने पहले ही फिल्म के लिए माहौल बना दिया है। ऐसे में फिल्म की रिलीज़ से ठीक एक हफ्ते पहले ‘Danger’ को लॉन्च करना फैंस के उत्साह को और चरम पर पहुंचाने की रणनीति मानी जा रही है।

EndFragment

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन