पंकज त्रिपाठी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Pankaj Tripathi Fitness: दीपावली पर मिठाई नहीं, संतुलित डाइट है पंकज त्रिपाठी का सीक्रेट फॉर्मूला

Pankaj Tripathi Fitness Mantra: दीपावली के त्योहार पर जहां लोग मिठाइयों का लुत्फ उठाते हैं, वहीं पंकज त्रिपाठी अपनी फिटनेस के लिए अलग पहचान रखते हैं। वे मानते हैं कि बैलेंस डाइट ही असली फिटनेस है।

सोनाली झा

Pankaj Tripathi Secret Formula for Diwali: दीपावली का त्योहार आते ही चारों ओर मिठाइयों की खुशबू और पकवानों की रौनक छा जाती है। इस मौसम में अक्सर लोग स्वाद के आगे सेहत को भूल जाते हैं, लेकिन बॉलीवुड के उम्दा अभिनेता पंकज त्रिपाठी इस मामले में बिल्कुल अलग हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि संतुलित जीवनशैली और सादगी के लिए भी जाने जाते हैं।

त्योहारों के इस मौसम में जब मिठाइयां हर घर की थाली में सजती हैं, तब पंकज त्रिपाठी खुद को इस आकर्षण से दूर रख पाते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मिठाइयों का खास शौक नहीं है, लेकिन दीपावली पर वह खुद को पूरी तरह रोकते भी नहीं। पंकज कहते हैं कि मैं मिठाइयां ज्यादा नहीं खाता, लेकिन दीपावली पर काजू और किशमिश वाली कुछ मिठाइयां खा लेता हूं ताकि स्वाद भी मिले और सेहत भी न बिगड़े। मेरे लिए बैलेंस डाइट ही असली फिटनेस मंत्र है।

पंकज त्रिपाठी का फिटनेस मंत्र

वे मानते हैं कि त्योहारों में संयम और अनुशासन बनाए रखना ही फिटनेस का सबसे आसान फॉर्मूला है। वह रोजाना हल्का व्यायाम, पर्याप्त नींद और घर का बना भोजन लेना पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनकी फिटनेस उनकी उम्र के कई कलाकारों से बेहतर नजर आती है। फिटनेस के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहे हैं।

मिर्जापुर में कालीन भैया की वापसी

मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे है। सूत्रों के मुताबिक, ‘मिर्जापुर’ फिल्म की शूटिंग इन दिनों वाराणसी के रामनगर किला में चल रही है। हाल ही में पंकज त्रिपाठी को अली फजल के साथ शूटिंग करते देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं और यह 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

मिर्जापुर के स्टार कास्ट

बताया जा रहा है कि फिल्म में कई पुराने किरदारों की वापसी होगी, जिसमें पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी) और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने तैयार हैं। त्योहारों की भागदौड़ और शूटिंग के बीच भी पंकज त्रिपाठी का फिटनेस और अनुशासन के प्रति समर्पण वाकई इन्स्पिरिंग है।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी