बिहार में फिल्म की शूटिंग के वक्त भावुक हुए पंकज त्रिपाठी 
मनोरंजन

Pankaj Tripathi: बिहार में फिल्म की शूटिंग के वक्त भावुक हुए पंकज त्रिपाठी, बोले- 22 साल बाद मिला मौका

Pankaj Tripathi Gets Emotional: पंकज त्रिपाठी को फिल्मों में काम करते हुए बिहार में कभी फिल्म शूट करने का मौका नहीं मिला। 22 साल बाद बिहार में फिल्म की शूटिंग के वक्त वह भावुक हो गए।

अनिल सिंह

Pankaj Tripathi Gets Emotional: पंकज त्रिपाठी को बॉलीवुड में दो दशक से अधिक समय बीत गया है। रुपहले पर्दे पर वह अपने दमदार किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में दमदार भूमिका निभाई है, लेकिन कभी भी उन्हें बिहार में फिल्म की शूटिंग करने का मौका नहीं मिला था। 22 साल में पहली बार वह बिहार में एक फिल्म की शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। पंकज त्रिपाठी बिहार में हो रही अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर भावुक हो उठे हैं। पंकज त्रिपाठी जिस फिल्म की शूटिंग बिहार में कर रहे हैं, उसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन उस फिल्म को 'ओ माय गॉड 2' के निर्देशक 'अमित राय' डायरेक्ट कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी और अमित राय दोनों बिहार से हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पंकज त्रिपाठी के जिस फिल्म की शूटिंग चल रही है वह बिहार फिल्म निगम के सहयोग से बन रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार और बिहार के कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल बिहार में 35 दिनों का है। इस पर बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बिहार में शूटिंग करना उनके लिए बेहद खास है। वह इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।

पंकज त्रिपाठी ने बातचीत के दौरान बताया कि बिहार के एक छोटे से गांव की गलियों से नुक्कड़ नाटक और थिएटर से जब अपने एक्टिंग के करियर की शुरुआत की थी तब मैंने यह सोचा नहीं था कि एक दिन फिल्म क्रू के साथ उन्हीं गलियों में वापस लौटूंगा। मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे जिंदगी एक पूरा चक्कर लगाकर वापस लौट आई है, जहां से शुरुआत हुई थी वहीं अब मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। बिहार में फिल्म की शूटिंग कम होती है। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मुझे याद है कि आखिरी बार बिहार में शूल फिल्म की शूटिंग हुई थी। 2003 में मनोज बाजपेयी की फिल्म रिलीज हुई थी, उसके बाद लंबा वक्त बीत चुका है।

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर बताया कि जब आप अपनी मिट्टी से जुड़े हो और वहीं फिल्म की शूटिंग हो तो यह आपके लिए एक खास एहसास बन जाता है। अमित राय खुद बिहार से हैं और उनके साथ काम करना इस प्रोजेक्ट को और भी निजी बना देता है। मेरे लिए यह फिल्म एक प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि उस धरती को श्रद्धांजलि है जिसने मुझे बनाया है। फिल्म के टाइटल के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है उम्मीद है कि फिल्म से जुड़ी और जानकारी भी जल्द ही सामने आएगी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन