पंचायत सीजन 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

फुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें

Panchayat 5 Announced: ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो गई है। फुलेरा की मजेदार दुनिया फिर लौटने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है।

स्नेहा मौर्या

Get Ready For Panchayat 5: ‘पंचायत’ के चाहने वालों के लिए आखिरकार वो खबर आ गई है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ सीजन 5 अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए फैंस के साथ कुछ खास झलकियां भी साझा की हैं, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।

3 अप्रैल 2020 को इस सीरीज के पहले सीजन को रिलीज हुए 6 साल पूरे हो चुके हैं। इसी खास मौके पर मेकर्स ने सीजन 5 की शूटिंग शुरू होने का ऐलान किया। जहां एक तरफ टीम इस खास उपलब्धि का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ फैंस नए सीजन की खबर से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

‘पंचायत’ सीजन 5 का हुआ ऐलान

हालांकि अभी तक सीजन 5 की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं जबरदस्त हैं। कोई जल्दी रिलीज की मांग कर रहा है तो कोई फुलेरा गांव में फिर से लौटने को लेकर एक्साइटेड है। साफ है कि दर्शकों का इंतजार अब और लंबा नहीं होना चाहिए।

साल 2020 में शुरू हुई ‘पंचायत’ ने अपने पहले ही सीजन से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इसके बाद हर सीजन के साथ इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ती गई। खासकर चौथे सीजन ने दर्शकों को अपनी कहानी से पूरी तरह बांधे रखा और शानदार व्यूअरशिप हासिल की। यह सीरीज भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी है। सीजन 4 के क्लाइमेक्स ने कहानी को एक दिलचस्प मोड़ पर छोड़ दिया था। सचिव जी के भविष्य को लेकर फैसले, मंजू देवी की हार और प्रधान जी की स्थिति ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। अब सीजन 5 इसी कहानी को आगे बढ़ाएगा, जिसमें ड्रामा, इमोशन और फुलेरा की सादगी भरी कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा।

एक बार फिर पुराने स्टारकास्ट मचाएंगे धमाल

इस नए सीजन में एक बार फिर वही पुरानी स्टार कास्ट नजर आएगी, जिसने इस शो को खास बनाया है। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और अन्य कलाकार अपनी शानदार अदाकारी से कहानी में जान डालते दिखेंगे।

‘पंचायत’ की खास बात इसकी सादगी और जमीनी कहानी है, जो सीधे दर्शकों के दिल को छूती है। यही वजह है कि फुलेरा गांव अब सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक एहसास बन चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीजन 5 में क्या नया देखने को मिलता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला