पंकज झा (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पंचायत के विधायक जी असल में भी हैं बागी और बेबाक, जानें पंकज झा की कहानी

पंचायत के विधायक जी का किरदार निभा रहे पंकज झा असल जिंदगी में भी उतने ही बेबाक और सधे हुए हैं। बिहार के सहरसा से आने वाले पंकज NSD ग्रैजुएट हैं और एक्टर के साथ-साथ लेखक, निर्देशक व पेंटर भी हैं।

सोनाली झा

मुंबई: अमेजन प्राइम की लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' के चौथे सीजन ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीजन में जहां सचिव जी और रिंकी की कहानी आगे बढ़ती दिखी, वहीं एक और किरदार खूब चर्चा में है, विधायक चंद्रकिशोर सिंह, जिन्हें दर्शक प्यार से 'विधायक जी' कहते हैं। इस दमदार किरदार को निभाया है पंकज झा ने, जो असल जिंदगी में भी उतने ही बेबाक और सिद्धांतवादी हैं जितने स्क्रीन पर नजर आते हैं।

बिहार के सहरसा जिले से ताल्लुक रखने वाले पंकज झा एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की है और वो सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि लेखक, निर्देशक और शानदार पेंटर भी हैं। उनका मानना है कि वह "भीड़ वाला एक्टर" नहीं बनना चाहते, इसलिए वो कम लेकिन चुनी हुई भूमिकाएं करते हैं।

गैंग्स ऑफ वासेपुर का हिस्सा बनने से रह गए

पंकज झा के करियर की सबसे चर्चित बात यह रही है कि वो अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुल्तान का किरदार निभाने वाले थे। लेकिन ऐन मौके पर रोल पंकज त्रिपाठी को दे दिया गया। पंकज झा का दावा है कि उन्हें पहले फाइनल किया गया था, लेकिन इंडस्ट्री की राजनीति के चलते उनका रोल छीन लिया गया।

पंकज त्रिपाठी पर तीखा तंज

एक इंटरव्यू में पंकज झा ने बिना नाम लिए पंकज त्रिपाठी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि कुछ कलाकार अपने संघर्ष की कहानियों को ग्लैमराइज कर के पेश करते हैं और दूसरों का हक छीनकर स्टार बन जाते हैं। यह बात साफ इशारा करती है कि सुल्तान वाला रोल उनके दिल के बहुत करीब था, और उसके छिन जाने की टीस आज भी उनके अंदर बाकी है।

पंचायत से मिली पहचान

हालांकि बॉलीवुड में कई अहम फिल्मों में काम कर चुके पंकज झा को असली पहचान ‘पंचायत’ वेब सीरीज़ से मिली है। विधायक जी के रूप में उनका किरदार हर सीजन में और दमदार होता जा रहा है। अब चौथे सीज़न में वो सत्ता से बेदखल हो गए हैं और अपनी पार्टी से भी निकाले जा चुके हैं। यह कयास लगाया जा रहा है कि 'पंचायत' के सीजन 5 में विधायक जी का बदला लेने वाला अंदाज और भी दमदार होगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी