- Hindi News »
- Entertainment »
- Film Aandhi Was Banned 50 Years Ago It Was Banned During Emergency
50 साल पहले बैन हुई थी आंधी, इमरजेंसी में लगा था प्रतिबंध, जानें फिर क्या हुआ
साल 1975 में रिलीज हुई गुलजार की फिल्म आंधी को इमरजेंसी के दौरान बैन कर दिया गया था, क्योंकि माना गया कि सुचित्रा सेन का किरदार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है।
- Written By: सोनाली झा

50 साल पहले बैन हुई थी आंधी
मुंबई: बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में शुमार आंधी ने 13 फरवरी 1975 को रिलीज होते ही न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि विवादों में भी घिर गई थी। इमरजेंसी के दौरान यह फिल्म सेंसरशिप की भेंट चढ़ी और उस समय की सबसे चर्चित बैन फिल्मों में शामिल हो गई। आंधी को लेकर यह अफवाह तेजी से फैली थी कि फिल्म की नायिका सुचित्रा सेन का किरदार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है।
संजीव कुमार के साथ उनकी कैमिस्ट्री और महिला राजनेता के तौर पर दिखाई गई छवि ने कांग्रेस और सरकार को असहज कर दिया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि, फिल्म के लेखक कमलेश्वर ने साफ किया था कि यह किरदार इंदिरा गांधी पर नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत की पहली महिला सांसदों में से एक तारकेश्वरी सिन्हा पर आधारित था। बावजूद इसके, सरकार संतुष्ट नहीं हुई।
गुलजार ने किया समझौता
बाद में, निर्देशक गुलजार ने एक समझौता किया और फिल्म में एक सीन जोड़ा जिसमें सुचित्रा सेन का किरदार इंदिरा गांधी की तस्वीर के सामने खड़ा होता है और कहता है कि श्रीमती गांधी मेरी आदर्श हैं। इस एक डायलॉग और सीन से सरकार को यह स्पष्ट संकेत मिला कि फिल्म किसी तरह से इंदिरा गांधी की छवि को ठेस नहीं पहुंचा रही, और तब जाकर इस पर से बैन हटा।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
दूरदर्शन पर किया गया प्रसारण
साल 1977 में जब इमरजेंसी खत्म हुई और जनता पार्टी सत्ता में आई, तब आंधी को दूरदर्शन पर भी प्रसारित किया गया। गुलजार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कभी इंदिरा गांधी को कहानी का आधार नहीं बनाया। हालांकि, उन्होंने सुचित्रा सेन को अभिनय के दौरान कुछ हावभाव के संदर्भ जरूर दिए जो इंदिरा गांधी की शैली से मिलते-जुलते थे।
ये भी पढ़ें- आमिर खान की सितारे जमीन पर हुई हिट, 5 दिन में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
एक सशक्त महिला किरदार की कहानी
आंधी एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक राजनीतिक नेता बनती है और अपनी शादीशुदा जिंदगी और राजनीति के बीच फंसी रहती है। संजीव कुमार ने उनके पति की भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत, खासकर तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
Film aandhi was banned 50 years ago it was banned during emergency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMमेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














