भोजपुरी गाने पर नाचे पंचायत के बनराकस  
मनोरंजन

भोजपुरी गाने पर नाचे पंचायत के बनराकस, दुर्गेश कुमार के ठुमकों पर फिदा हुए फैंस

‘पंचायत 4’ में बनराकस बने दुर्गेश कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस बनराकस के फनी मूव्स पर फिदा हो गए हैं। भोजपुरी गाने ‘हीरोइन ओ हीरोइन’ पर उनका डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

सोनाली झा

मुंबई: प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ के चौथे सीज़न ने फुलेरा गांव में एक नया राजनीतिक मोड़ पेश किया है। जहां अब गांव को नया प्रधान मिल गया है, और वो कोई और नहीं बल्कि लंबे समय से अपनी बातों से दर्शकों को हंसाने वाले भूषण उर्फ बनराकस हैं। इस भूमिका को निभा रहे एक्टर दुर्गेश कुमार अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है।

दरअसल, दुर्गेश कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे शराब और चखने के साथ अपनी राजनीतिक जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। टेबल पर बीयर की बोतलें, सिगरेट, ग्लास और स्नैक्स रखे हैं और कैप्शन में उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा जीत। इस पोस्ट को फैंस ने जहां मजेदार और किरदार के मुताबिक बताया, वहीं कुछ यूजर्स ने इस पर आपत्ति भी जताई और सलाह दी कि ये सार्वजनिक तौर पर पोस्ट करना गलत मैसेज दे सकता है।

सिर्फ यही नहीं, दुर्गेश कुमार का एक डांस वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे भोजपुरी गाने ‘हीरोइन ओ हीरोइन’ पर जमकर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट व्लॉग विथ हितेश ने शेयर किया है और इसे सोशल मीडिया पर फैंस भरपूर प्यार दे रहे हैं। वीडियो में दुर्गेश कुमार पूरी तरह से जश्न के मूड में नजर आते हैं और उनके मूव्स भी बिल्कुल गांव के भूषण जैसे ही फनी और जोरदार हैं।

सोशल मीडिया पर ये रील्स और बिहाइंड द सीन क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं। ‘पंचायत 4’ की स्ट्रीमिंग 24 जून 2025 को शुरू हुई और इसमें पुराने फेवरेट कलाकार जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक और पंकज झा एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं। सीरीज एक बार फिर गांव की राजनीति, ह्यूमर और इमोशन का ऐसा मेल लेकर आई है, जो दर्शकों के दिलों को छू रहा है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG