आसिफ खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पंचायत फेम 'दामाद जी' को आया हार्ट अटैक, खुद हॉस्पिटल से दी हेल्थ अपडेट

Aasif khan: पंचायत में फेम एक्टर आसिफ खान को हाल ही में हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है।

स्नेहा मौर्या

Aasif Khan Heart Attack: वेब सीरीज पंचायत में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर आसिफ खान को आज हर कोई जानता है। लेकिन इसी बीच हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 36 घंटे तक वो अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में रहे। अब खुद आसिफ ने सोशल मीडिया के जरिए अपने हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है, जिससे उनके फैंस को थोड़ी राहत मिली है।

आसिफ खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी कलाई पर अस्पताल का बैंड नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, “जिंदगी बहुत अनमोल है। मैं पिछले 36 घंटे अस्पताल में था। अब बेहतर महसूस कर रहा हूं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहा हूं। आप सबका प्यार चाहिए।”

आसिफ खान के लिए फैंस कर रहे दुआ

उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंडस्ट्री के कई सितारों और फैंस ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं भेजी हैं। बता दें कि आसिफ खान को हार्ट अटैक की खबर से उनके चाहने वाले बेहद परेशान हो गए थे, लेकिन अब जब खुद एक्टर ने रिकवरी की बात कही है तो फैंस ने राहत की सांस ली है।

आसिफ खान पिछले कुछ समय से वेब सीरीज और फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से चर्चाओं में हैं। पंचायत में उन्होंने एक छोटे लेकिन दमदार किरदार से दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा वो जामताड़ा, पाताल लोक, मिर्जापुर 2, फालतू लॉकर, और ह्यूमन जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

एक्टर का फिल्मी करियर

आसिफ का फिल्मी सफर भी उतना ही दिलचस्प रहा है। उन्होंने राजी, भारत, पगलैट और इंडिया लॉकडाउन जैसी फिल्मों में काम किया है। एक साधारण की जिंदगी बिताने वाले आसिफ ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बनाई है।

फिलहाल वो पूरी तरह से आराम कर रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्होंने सभी से दुआओं और पॉजिटिव एनर्जी भेजने की अपील की है। लेकिन आसिफ की यह हेल्थ अपडेट उन सभी के लिए राहत की खबर दी है जो उन्हें पर्दे पर फिर से एक्टिव देखना चाहते हैं। फैंस को उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर शूटिंग फ्लोर पर लौटेंगे।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप