पंचायत 4 के स्टार्स की फीस जानकर हैरान हुए लोग  
मनोरंजन

पंचायत 4 के स्टार्स की फीस सुनकर भन्ना जाएगा दिमाग, इतने कम पैसों में इतना बढ़िया काम

पंचायत 4 का ट्रेलर जारी हुआ है। ऐसे में प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पंचायत के सितारे की फीस सुनकर लोग हैरान रह गए हैं, उनको मिलने वाली फीस टीवी एक्टर्स से भी कम है।

अनिल सिंह

पंचायत 4 के स्टार्स की फीस के बारे में जानकारी सामने आई है। पंचायत के कलाकारों को मिलने वाली फीस बेहद कम है। यह आंकड़ा टीवी एक्टर्स की फीस से भी कम होने की वजह से लोग अब पंचायत की टीम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं, कहा जा रहा है कि इतने कम पैसे में इतना बढ़िया काम आज के समय में मुनासिब नहीं लगता है। एक तरफ जहां बॉलीवुड कलाकारों के करोड़ों रुपए फीस वसूलने के बावजूद फिल्म फ्लॉप साबित हो जाती है, यहां कम पैसे में कलाकार बढ़िया काम करते हुए नजर आ रहे हैं।

एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत में नजर आने वाले जितेंद्र कुमार को इस सीजन के लिए 5.6 लाख रुपए फीस के तौर पर मिले हैं। पंचायत में जितेंद्र कुमार सचिव के किरदार में नजर आते हैं। प्रति एपिसोड उनकी फीस की अगर बात की जाए तो यह 70 हजार रुपए बताई जा रही है, जो कि लिड एक्टर के तौर पर काफी कम फ़ीस है।

पंचायत में मंजू देवी का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता को प्रति एपिसोड 50 हजार रुपए मिले हैं, इस हिसाब से पूरे सीजन के लिए उनकी फीस का आंकड़ा 4 लाख ही पहुंचता है। वहीं दूसरी तरफ मंजू देवी के पति का किरदार निभा रहे रघुबीर यादव के फीस की अगर बात करें तो उन्हें प्रति एपिसोड 40 हजार रुपए मिलने की बात की गई है, पूरे सीजन के लिए ये आंकड़ा 3.2 लाख रुपए के पास पहुंचता है।

पंचायत में विकास के किरदार में नजर आने वाले चंदन रॉय को प्रति एपिसोड 20 हजार रुपए मिले हैं, रिपोर्ट की माने तो पूरे सीजन के लिए वह 1.6 लाख रुपए की फीस वसूलते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह सभी अहम किरदार निभा रहे हैं और इन्हें मिलने वाली फीस काफी कम जान पड़ती है, इससे अधिक तो टीवी सीरियल में काम करने वाले लीड एक्टर फीस वसूलते हैं, प्रति एपिसोड उनकी फीस लाखों में होती है। यहां किसी भी कलाकार की प्रति एपिसोड फीस लाखों में नहीं है। पंचायत के कलाकारों की फीस का यह आंकड़ा औपचारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, ऐसे में यह सही है इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध