मनोरंजन

पंचायत सीज़न 4 शूटिंग शुरू, अब एक्शन मोड में नजर आएंगे सचिव, डबल होगा धमाल

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन जल्द ही दस्तक देगा। पंचायत 4 की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। खबर है कि इस बार सचिव जी एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं पंचायत 4 से जुड़ी क्या अपडेट आई है।

अनिल सिंह

मुंबई: 'पंचायत 3' खत्म होने के बाद से ही 'पंचायत 4' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है और सचिव के किरदार में नजर आ रहे जितेंद्र कुमार काफी पसंद करने लगे हैं। वहीं प्रधान मंजू देवी के किरदार में नीना गुप्ता और प्रधान के पति के किरदार में रघुवीर यादव नजर आते हैं। सभी कलाकारों ने पंचायत को एक यादगार सीरीज बना दिया है। यही कारण है कि पंचायत 4 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। | इंडिया के पॉपुलर एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि उसकी मच अवेटेड ओरिजिनल सीरीज पंचायत के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। स्ट्रीमिंग सेवा ने सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कलाकार जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय और फैजल मलिक पंचायत के अगले रोमांचक चैप्टर को ऑफिशियल स्टार्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में दिल जीतने के बाद, यह बहुचर्चित कॉमेडी-ड्रामा फिर से एक्शन में आ गया है और इसके चौथे सीजन का निर्माण शुरू हो गया है।

पंचायत सीज़न 4 का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) द्वारा किया गया है, जिसे दीपक कुमार मिश्रा ने क्रिएट, चंदन कुमार ने लिखा और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में प्यारे सचिव जी की भूमिका में जितेंद्र कुमार लीड रोल में हैं, साथ ही रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सांविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे असाधारण कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।ओरिजनल कलाकारों के साथ-साथ फैंस पंचायत में नए किरदारों को भी शामिल होते हुए देख सकते हैं, जिसे देखना रोमांचक होगा।

पंचायत सीज़न 4 में दिल को छू लेने वाला ह्यूमर, प्यारे पल और अपने आप में अनोखा ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसे फैंस खूब एंजॉय करेंगे। इस मच अवेटेड कहानी के जारी होने तक, अपडेट के लिए बने रहें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज