पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ट्रोलिंग (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

भारतीय गाने पर आजादी का जश्न मनाने पर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस, सोशल मीडिया पर लोगों ने बनाया मजाक

Pakistani Trolling: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वे भारतीय फिल्म ‘राजी’ के देशभक्ति गीत ‘ऐ वतन’ पर पाकिस्तान का झंडा लहराती दिखीं।

अपूर्वा नायक

Pakistani Actresses Trolled for Aye Watan Song: जहां एक और 15 अगस्त को गर्व के साथ हर भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाता है, तो वहीं हमारा दुश्मन देश पाकिस्तान 14 अगस्त को आजादी का जश्न मनाता है। भारतीयों की ही तरह पाकिस्तानी भी आजादी के जश्न को बहुत धूम-धाम के साथ मनाते हैं।

जहां एक ओर पूरा पाकिस्तान आजादी के जश्न में डूबा था, तो वहीं कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस भारतीय गानों पर जश्न मनाती हुई नजर आयी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही ये पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस की खूब खिल्ली उड़ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेटेस की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में 5 पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस पाकिस्तान का झंडा लेकर आजादी के जश्न में झूमती हुई नजर आ रही है। हालांकि हैरान करने वाली बात ये है कि इन एक्ट्रेसेस ने जश्न मनाने के लिए भी भारतीय गाने को ही चुना है।

जी हां ये पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट की फिल्म राजी के गाने ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू पर जश्न मनाती हुई दिखायी दे रही है, जो कि एक भारतीय देशभक्ति का गाना है। खास बात तो ये है कि राजी वहीं फिल्म है जिसे पाकिस्तानियों ने एंटी पाकिस्तान फिल्म करार दिया था। एंटी पाकिस्तानी फिल्म के गाने पर झूमती हुई ये हसीनाएं सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

इंफ्लुएंसर ने उठाए सवाल

पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ड्रैज वारिस ने भी वीडियो शेयर करते हुए इस पूरे मामले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मशहूर हस्तियों को किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में कंटेंट और गाने के चुनाव को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। उनके अनुसार, आजादी के मौके पर ऐसे चुनाव से विवाद खड़ा हो सकता है। इस इंफ्लुएंसर ने इन पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस से कहा कि ये एक एंटी पाकिस्तानी फिल्म का गाना है, ये बात आप लोगों को पता होनी चाहिए। आप सभी पाकिस्तान की सीनियर एक्ट्रेसेस है। अब इंडिया वालों को हमारा मजाक उड़ाने का एक और मौका मिल गया है।

अपना राष्ट्रीय महत्व होता है

इंफ्लुएंसर ने यह भी कहा कि यह मामला बॉलीवुड या भारतीय संगीत के खिलाफ होने की बात नहीं है। उनका सवाल केवल इस बात को लेकर है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसर पर गाने का चुनाव सोच-समझकर किया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि इस वीडियो को लेकर भारत में भी पाकिस्तान का मजाक बनाया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे महज गाने के चुनाव की गलती मान रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे राष्ट्रीय अवसर की संवेदनशीलता से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो तेजी से चर्चा में बना हुआ है।

कौन हैं प्रो. तारिक मंसूर? जिन्हें BJP ने नई राष्ट्रीय टीम में फिर बनाया उपाध्यक्ष; रह चुके हैं AMU के वीसी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार