आदित्यधर की पोस्ट देख भन्नाए पकिस्तानी यूजर्स 
मनोरंजन

सोशल मीडिया पर छिड़ गई भारत-पाकिस्तान जंग! आदित्य धर की पोस्ट देख भन्नाए पकिस्तानी यूजर्स

Aditya Dhar Post On Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर भारत पाकिस्तान जंग छिड़ गई है। फिल्म उरी के डायरेक्टर आदित्य धर की पोस्ट पर पाकिस्तानी यूजर्स भन्नाए हुए नजर आ रहे हैं।

अनिल सिंह

India Pakistan War Starts On Social Media: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए फिल्म उरी के डायरेक्टर आदित्य धर ने एक पोस्ट शेयर की थी, इस पोस्ट में लिखा है 'उन्हें कश्मीर चाहिए हमें उनका सिर' आदित्याधर की पोस्ट पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। भारत के यूजर्स ने उनके रिएक्शन की तारीफ की है, तो वहीं पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स उनके रिएक्शन से भड़क उठे और कॉमेंट्स में उन्हें भला बुरा कहते हुए नजर आए हैं।

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 28 पर्यटकों को आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया। इस वजह से देशभर में गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, इसी कड़ी में उरी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी 23 अप्रैल की शाम को अपने एक्स (पहले ट्विट्टर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा था 'उन्हें कश्मीर चाहिए और हमें उनका सिर' दरअसल यह डायलॉग उनकी ही फिल्म उरी में इस्तेमाल हुआ था। विक्की कौशल फिल्म में यह डायलॉग बोलते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर आदित्य धर की इस पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है।

आदित्य धर की उस पोस्ट पर सिस्टर यूनी नाम की एक यूजर ने लिखा है, सिर का क्या करना है? वहीं दिनेश कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा है आप उनका सिर काट कर लाएंगे? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस पर एक और फिल्म बना लेना हम बुरा नहीं मानते।

माइटी हंटर नाम के एक यूजर ने इलियास कश्मीरी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है यह लेकर आया था इंडियन सोल्जर का सिर अगर याद हो तो, वहीं ढेर सारी यूजर्स ने आदित्य धर की पोस्ट पर उनकी तारीफ भी की है। आदित्याधर की पोस्ट पर आलोचना वाले कमेंट पाकिस्तानी सोशल मीडिय यूजर्स की तरफ से किए गए हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि आदित्य धर की पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान की जंग छिड़ गई है। दोनों तरफ के यूजर्स आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर की गई

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपत्ति को किया जब्त

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट