क्या रद्द हो जाएगा ऑस्कर 2025! 
मनोरंजन

लॉस एंजिल्स की आग में स्वाहा होगा ऑस्कर 2025! क्या कैंसिल हो जाएगा फिल्मों का महाकुंभ?

ऑस्कर 2025 का इंतजार सभी लोग बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन लॉस एंजिल्स में लगी आग की वजह से यह आयोजन रद्द हो सकता है, ऐसी खबर सामने आ रही है।

अनिल सिंह

मुंबई: ऑस्कर 2025 के कैंसिल होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। दरअसल अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग की वजह से लॉस एंजिल्स शहर अब भी धधक रहा है और इस आग में ऑस्कर 2025 का आयोजन स्वाहा हो सकता है, ऐसी खबर सामने आ रही है। 96 साल में पहली बार होगा, जब ऑस्कर का आयोजन रद्द हो सकता है। अमेरिका में मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि जंगल में लगी आग इतनी घातक है कि अब भी इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। ऐसे में ऑस्कर 2025 का आयोजन कैंसिल होने की कगार पर है।

लॉस एंजिल्स में लगी आग की वजह से हॉलीवुड के कई सितारों को नुकसान झेलना पड़ा है। कई सितारों के घर इस आग में जलकर खाक हो गए, तो वही बड़ी मात्रा में जानमाल का नुकसान भी हुआ है। अमेरिका की न्यूज़ पोर्टल में चल रही खबरों के मुताबिक ऑस्कर के बोर्ड समूह में इस बात को लेकर मुख्य चिंता जताई जा रही है कि वह जश्न की तैयारी कर रहे हैं लेकिन लॉस एंजेलिस के कई लोग बड़ा नुकसान झेल रहे हैं। तो ऐसे में उन्हें यह आयोजन रखना चाहिए या नहीं। खबर यह भी है कि अगर आयोजन को कैंसिल करने का प्लान बनाया जाता है तो सही समय पर पहले से ही सभी को आगाह कर दिया जाएगा।

96 साल में यह पहली बार होगा जब ऑस्कर समारोह का आयोजन रद्द होगा। 2020 में लॉकडाउन के दौरान भी इसके आयोजन को रद्द नहीं किया गया था। बल्कि उसे पोस्टपोन कर दिया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस बार भी इसके आयोजन को पोस्टपोन किया जा सकता। क्योंकि रद्द किए जाने से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। हॉलीवुड पहले ही बड़े नुकसान को झेल रहा है। ऐसे में इस आयोजन के रद्द किए जाने की वजह से और बड़े नुकसान की संभावना जताई जा रही है। लॉस एंजिल्स के क्षेत्र में आग अब भी सक्रिय है और इस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अब ऐसे में यह देखना होगा कि ऑस्कर के आयोजन के लिए बोर्ड द्वारा क्या कुछ तय किया जाता है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा