शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और फराह खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

फराह खान का बड़ा खुलासा, ओम शांति ओम के लिए एआर रहमान ने बनाया था मसकली, फिर ऐसे बदल गई कहानी

Farah Khan Big Revelation: फराह खान ने खुलासा किया कि ओम शांति ओम के लिए एआर रहमान ने मसकली गाना बनाया था। हालांकि, म्यूजिक टीम बदलने के बाद यह गाना फिल्म का हिस्सा नहीं बन सका।

सोनाली झा

Shah Rukh Khan Film Om Shanti Om: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में शुमार है। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए। दीवानगी दीवानगी, धूम ताना और दर्द-ए-डिस्को जैसे गानों को आज भी पसंद किया जाता है। लेकिन अब फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने इससे जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के लेटेस्ट एपिसोड में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान उन्होंने ओम शांति ओम के म्यूजिक से जुड़ी पुरानी यादें शेयर कीं। फराह ने बताया कि फिल्म के संगीत के लिए वह सबसे पहले दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के पास गई थीं। उनके मुताबिक, रहमान ने फिल्म के लिए एक गाना तैयार किया था, जिसका नाम मसकली था। हालांकि, बाद में म्यूजिक डायरेक्टर बदलने के कारण यह गाना ओम शांति ओम का हिस्सा नहीं बन सका।

रॉयल्टी को लेकर बदली म्यूजिक टीम

बताया जाता है कि ओम शांति ओम के म्यूजिक को बाद में विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी की जोड़ी ने संभाला। फराह खान के मुताबिक, एआर रहमान के साथ रॉयल्टी में हिस्सेदारी को लेकर बात नहीं बन पाई थी, जिसके बाद वह फिल्म से अलग हो गए। विशाल ददलानी ने भी बातचीत के दौरान ओम शांति ओम के संगीत को याद किया और कहा कि फिल्म का मसाला म्यूजिक अपने आप में खास था। उन्होंने धूम ताना के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में एआई नहीं था, फिर भी टीम ने ऐसा गाना तैयार किया, जिसे आज भी लोग याद करते हैं।

मसकली ने दिल्ली 6 में बनाई पहचान

मसकली आखिरकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 का हिस्सा बना। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का यह गाना बेहद लोकप्रिय हुआ और आज भी बॉलीवुड के यादगार गानों में गिना जाता है। इस खुलासे के बाद यह सवाल जरूर उठता है कि अगर मसकली, ओम शांति ओम में शामिल होता, तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म में इस गाने का अंदाज कैसा होता।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन