धनुष और ममूटी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर धनुष और ममूटी का जलवा, पहले दिन कमाए 17.70 करोड़, बनी तीसरी सबसे बड़ी तमिल ओपनर

OM Chapter 1 Collection Day 1: धनुष और ममूटी की फिल्म ओम ऑपरेशन मोल ने पहले ही दिन 17.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह 2026 की तीसरी सबसे बड़ी तमिल ओपनिंग साबित हुई।

यति सिंह

Highlights

  • धनुष और ममूटी की फिल्म ओम ऑपरेशन ने पहले दिन 17.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • फिल्म ओम ऑपरेशन 2026 की तीसरी सबसे बड़ी तमिल ओपनर बनी।

  • तमिल भाषा से 13.35 करोड़ और तेलुगु से 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • जेलर 2 और जना नायकन के बाद फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर तीसरी बड़ी ओपनिंग दर्ज की।

Dhanush And Mammootty OM Chapter 1 Box Office Collection: 20 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ओम ऑपरेशन चैप्टर 1 ने शुरुआती दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। खबरों के अनुसार फिल्म ने भारत में 17.70 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है। इस प्रदर्शन के साथ यह 2026 में तमिल सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

भाषावार कलेक्शन में कहां से मिला सबसे बड़ा सहारा

फिल्म ओम चैप्टर 1 की शुरुआत में अलग अलग भाषाओं के दर्शकों का सपोर्ट साफ दिखाई दिया। सबसे बड़ी हिस्सेदारी तमिल डब से आई, जिसने 3,980 शोज के जरिए 13.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन की। इसके बाद तेलुगु डब ने 1,612 शोज से 4.00 करोड़ रुपये जुटाए।

एक्टर धनुष और ममूटी की फिल्म ने हिंदी भाषा के 989 शोज से फिल्म को 35 लाख रुपये मिले। इन आंकड़ों को जोड़ें तो भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 20.55 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 17.70 करोड़ रुपये पहुंच गया।

साल 2026 की बनी तीसरी तमिल ओपनर

साल 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में एक्टर रजनीकांत जेलर 2 पहले स्थान पर है, जिसने 43.35 करोड़ रुपये की शुरुआत की थी। दूसरे नंबर पर 38.20 करोड़ रुपये के साथ जना नायकन का नाम आता है। इनके ठीक पीछे 17.70 करोड़ रुपये के साथ धनुष और ममूटी की फिल्म ओम चैप्टर 1 ने अपनी जगह बना ली है।

सक्सेस के बाद अब आगे की नजरें किस पर

पहले दिन के मजबूत आंकड़ों ने फिल्म ओम चैप्टर 1 को लेकर चर्चा तेज कर दी है। तमिल और तेलुगु दर्शकों से मिली अच्छी शुरुआत ने फिल्म के लिए पॉजिटिव आधार तैयार किया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म अपनी इस रफ्तार को कैसे बनाए रखती है और दर्शकों का भरोसा किस हद तक कायम रहता है।

अब मुर्गियों के लिए बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन मात्र 1 से 2 रुपए में, 6 महीने के लिए मिलेगी वायरस से सुरक्षा

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज