ओ रोमियो का ट्रेलर (सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

O Romeo Trailer: कबीर सिंह की याद दिलाता ओ रोमियो का ट्रेलर, शाहिद कपूर के डायलॉग्स ने मचाया तहलका

Shahid Kapoor O Romeo: ओ रोमियो का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इंटेंस डायलॉग्स, रॉ एटीट्यूड और एक्शन देखकर फैंस को ‘कबीर सिंह’ की याद आ गई। ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सोनाली झा

O Romeo Movie Trailer Review: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर अपने इंटेंस अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का धमाकेदार ट्रेलर आज, 21 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस इसे देखकर शाहिद की सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ की यादों में खोते नजर आ रहे हैं। रोमांस, एक्शन और रॉ एटीट्यूड से भरपूर यह ट्रेलर फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा रहा है।

शाहिद कपूर ने ट्रेलर रिलीज करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दमदार पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उस्तरे से पंगा नहीं लेने का, शरीर से आत्मा काट के ले जाता है। शाहिद का यह डायलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके पोस्ट पर फायर और रेड हार्ट इमोजी के जरिए जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

ओ रोमियो का ट्रेलर

ट्रेलर की बात करें तो ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो प्यार में भी उतना ही डूबा है जितना गुस्से और बदले की आग में। ट्रेलर में रोमांस और हिंसा का अनोखा तालमेल देखने को मिलता है। खास बात यह है कि माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक गाने ‘धक-धक’ पर शाहिद का जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, जिसमें वह गुंडों की धुनाई करते नजर आते हैं, दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

ओ रोमियो के स्टार कास्ट

ट्रेलर में दिशा पाटनी के साथ शाहिद का एक धमाकेदार आइटम नंबर भी दिखाया गया है, जो फिल्म के ग्लैमर और एंटरटेनमेंट को और बढ़ाता है। इसके अलावा, फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ शाहिद की रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक भी देखने को मिलती है। ट्रेलर में तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल जैसे दमदार कलाकारों की झलक ने फिल्म की स्टारकास्ट को और मजबूत बना दिया है।

कब रिलीज होगी ओ रोमियो

‘ओ रोमियो’ का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने किया है, जिनकी फिल्मों की पहचान गहराई और दमदार कहानी के लिए होती है। वहीं, इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी पहले भी दर्शकों को यादगार फिल्में दे चुकी है, ऐसे में ‘ओ रोमियो’ से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी