-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Neha Dhupia Fitness Trends Sustainable Health Shortcuts
फिटनेस ट्रेंड्स पर नेहा धूपिया की दो टूक, बोलीं- शॉर्टकट नहीं, सस्टेनेबल तरीका जरूरी
- Written By: सोनाली झा
Neha Dhupia Fitness: फिटनेस ट्रेंड्स पर नेहा धूपिया ने इंस्टेंट रिजल्ट की होड़ को नुकसानदेह बताते हुए रोज़मर्रा की छोटी आदतों, देसी नुस्खों और मानसिक संतुलन को अच्छी सेहत की असली कुंजी बताया।

नेहा धूपिया (सोर्स-सोशल मीडिया)
Neha Dhupia On Fitness Trends: आज के समय में फिटनेस और वेलनेस एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है। हर दिन सोशल मीडिया पर नई डाइट, वर्कआउट रूटीन और इंस्टेंट रिजल्ट देने वाले चैलेंज सामने आते रहते हैं, जिससे लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं। परफेक्ट बॉडी और जल्दी बदलाव के दावे कई बार लोगों पर अनजाने में मानसिक दबाव भी बना देते हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने सेहत को लेकर एक सधी हुई और सच्ची सोच साझा की है।
आईएएनएस से बातचीत में नेहा धूपिया ने कहा कि अच्छी सेहत किसी जादू या शॉर्टकट से नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतों से बनती है। उनके मुताबिक, फिटनेस को लेकर जल्दबाजी और परफेक्शन की होड़ नुकसानदेह हो सकती है। नेहा ने कहा कि अच्छी सेहत से जुड़ी चुनौतियां टिकाऊ तरीकों पर आधारित होनी चाहिए। मैं उन्हीं उपायों को अपनाने में भरोसा रखती हूं, जिन्हें मैंने खुद अपनी जिंदगी में आजमाया है। रोज़ की छोटी आदतें लंबे समय में बड़ा असर दिखाती हैं।
एंटी-इन्फ्लेमेशन चैलेंज पर की बात
नेहा धूपिया ने अपने एंटी-इन्फ्लेमेशन चैलेंज के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि इस चैलेंज का मकसद लोगों को परफेक्ट बनाना नहीं, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से तैयार करना है, ताकि वे अपनी सेहत को लेकर जिम्मेदारी भरे फैसले ले सकें। उन्होंने कहा कि जब हम किसी अच्छी आदत को लगातार अपनाते हैं, तो वही आदत धीरे-धीरे हमारी लाइफस्टाइल बन जाती है। इस चैलेंज के तहत नेहा रोजाना हल्दी, अदरक और कलौंजी से बना ड्रिंक लेती हैं, जिससे शरीर की अंदरूनी सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही वह संतुलित और हेल्दी डाइट को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
ये भी पढ़ें- एआर रहमान के समर्थन में उतरे बेटे अमीन, बोले- पापा का संगीत पीढ़ियों तक अमर रहेगा
देसी नुस्खों पर भरोसा करती हैं नेहा धूपिया
देसी नुस्खों पर भरोसा जताते हुए नेहा ने कहा कि भारत में दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे प्राकृतिक उपाय आज भी उतने ही असरदार हैं। उन्होंने कहा कि ये नुस्खे तुरंत चमत्कार नहीं दिखाते, लेकिन लंबे समय में शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाते हैं। अच्छी सेहत का मतलब खुद पर जरूरत से ज्यादा सख्ती करना नहीं, बल्कि अपने शरीर को समझना और उसका ख्याल रखना है।
Neha dhupia fitness trends sustainable health shortcuts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
Jul 29, 2026 | 10:12 AM‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jul 29, 2026 | 10:08 AMसंभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर
Jul 29, 2026 | 10:02 AMकिसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
Jul 29, 2026 | 09:59 AM3 लाख देकर बन रहे थे ग्रेजुएट! पुणे यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री रैकेट, कर्मचारी पर गंभीर आरोप
Jul 29, 2026 | 09:57 AMअसम में 75 जिंदगियां खत्म, संकट की घड़ी में CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, पीड़ितों को 9 लाख की मदद
Jul 29, 2026 | 09:51 AMPhoto: पहला सावन में शिव पूजा क्यों है इतनी खास? फोटो में जानिए 12 बड़ी जरूरी बातें
Jul 29, 2026 | 09:48 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













