नुसरत भरूचा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नुसरत भरूचा बाली में हुईं हादसे का शिकार, चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

Nushrratt Bharuccha Hospitalized: नुसरत भरूचा के बाली में हादसे का शिकार होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

सोनाली झा

Nushrratt Bharuccha Accident Update: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम के सिलसिले में बाली पहुंची नुसरत हादसे का शिकार हो गई हैं। हादसे में उन्हें चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, अभिनेत्री की टीम की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, नुसरत भरूचा वर्क कमिटमेंट के सिलसिले में बाली पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने वहां अपने स्टे को कुछ दिनों के लिए बढ़ा दिया था। इसी दौरान वह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल नुसरत को किस तरह की चोट लगी है और उनकी हालत कैसी है, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

बाली में छुट्टियां मनाती दिखी थीं नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा की मेडिकल कंडीशन को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। हादसे की खबर सामने आने से पहले नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर बाली ट्रिप की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। करीब एक हफ्ते पहले शेयर की गई इन तस्वीरों में अभिनेत्री बाली में छुट्टियों का आनंद लेती नजर आई थीं। अब उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा जल्द ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टाइगर और नुसरत की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में नुसरत का किरदार कहानी के लिए काफी अहम होगा और यह भूमिका महज पारंपरिक फीमेल को-लीड तक सीमित नहीं होगी।

फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का निर्माण विक्की जैन अपने प्रोडक्शन बैनर VJ Frames के तहत कर रहे हैं। यह बतौर प्रोड्यूसर उनका डेब्यू भी होगा। नुसरत को आखिरी बार सोहम शाह के साथ फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ में देखा गया था।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO