नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की रिसेप्शन पार्टी (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

नई नवेली दुल्हन नूपुर सेनन का रॉयल अंदाज, रिसेप्शन में स्टेबिन बेन संग दिखी परफेक्ट केमिस्ट्री

Stebin Nupur Chemistry: नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की रिसेप्शन पार्टी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मरून ऑफ-शोल्डर गाउन में नूपुर का ब्राइडल लुक और कपल की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

सोनाली झा

Nupur Sanon-Stebin Ben Reception: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन की शादी के बाद अब उनकी रिसेप्शन पार्टी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 11 जनवरी 2026 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने के बाद, कपल ने 13 जनवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुंबई में आयोजित इस रिसेप्शन पार्टी में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। सितारों से सजी इस शाम में नूपुर और स्टेबिन ने अपने स्टाइलिश लुक और शानदार केमिस्ट्री से सबका दिल जीत लिया। रिसेप्शन का माहौल बेहद भव्य और खास रहा, जहां हर नजर सिर्फ न्यूली वेडेड कपल पर टिकी हुई थी। फैंस इस रॉयल और ग्लैमरस शाम की झलक देखकर कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नूपुर सेनन का देसी टच

रिसेप्शन के लिए नूपुर सेनन ने मरून कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना, जिसमें वह किसी ‘हुस्न की मल्लिका’ से कम नहीं लग रही थीं। गाउन के साथ अटैच सीक्वेंस वेल ने उनके लुक को और भी रॉयल बना दिया। खास बात यह रही कि नूपुर ने अपने इस मॉडर्न आउटफिट को देसी टच के साथ स्टाइल किया। गले में मंगलसूत्र, हाथों में लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर के साथ उनका न्यूली वेडेड लुक बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आया।

स्टेबिन बेन का ऑल-ब्लैक लुक

नूपुर ने अपने लुक को स्मोकी आईज, सटल मेकअप और स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने अपने हाथों पर रची गहरी मेहंदी भी कैमरे के सामने खास तौर पर फ्लॉन्ट की, जिसमें स्टेबिन का नाम साफ नजर आ रहा था। वहीं दूल्हे राजा स्टेबिन बेन ब्लैक शेरवानी में बेहद डैशिंग लगे। उनका ऑल-ब्लैक रॉयल लुक फैंस को काफी पसंद आया।

स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की केमिस्ट्री

रिसेप्शन के दौरान कपल की केमिस्ट्री भी खूब चर्चा में रही। एक खास पल में स्टेबिन अपनी दुल्हनिया के गाउन को संभालते नजर आए, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं नूपुर की बहन कृति सेनन भी इस मौके पर ग्रीन वेलवेट साड़ी में बेहद स्टनिंग दिखीं और उन्होंने बहन व जीजा के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। कुल मिलाकर, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की रिसेप्शन पार्टी न सिर्फ ग्रैंड रही, बल्कि उनके स्टाइल और प्यार भरे पलों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार