परी का सच सबके सामने लाएगी नॉयना 
मनोरंजन

परी का सच सबके सामने लाएगी नॉयना, मिहिर मांगेगा तुलसी से माफी, वीरेन की वापसी से मचेगा हंगामा

KSBKBT 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 आने वाले एपिसोड्स में धमाकेदार ट्विस्ट दिखाने वाला है। नॉयना परी का सच सबके सामने लाने के लिए सबूत जुटाएगी और बताएगी कि परी रणविजय संग रिश्ते निभा रही है।

सोनाली झा

KSBKBT 2 Spoilers: स्टार प्लस का मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब दर्शकों को फिर से भरपूर ड्रामा और इमोशन का डोज़ देने के लिए तैयार है। शो की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। जहां एक ओर परी की चालाकियों का पर्दाफाश होने वाला है, वहीं दूसरी तरफ वीरेन की जेल से वापसी कहानी में नया धमाका करेगी। आने वाले एपिसोड्स दर्शकों को सस्पेंस, एक्शन और इमोशंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन दिखाने वाले हैं।

शो में दिखाया जाएगा कि नॉयना अब परी की हर चालाकी का जवाब देने के लिए तैयार है। वह परी से सख्ती से पूछेगी कि उसका रणविजय से क्या रिश्ता है। हालांकि परी हमेशा की तरह झूठ बोलकर खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करेगी, लेकिन नॉयना अब उसके झूठ के जाल में फंसने वाली नहीं है। वह परी के खिलाफ सबूत जुटाकर उसके असली चेहरे को सबके सामने लाने का प्लान बना चुकी है।

मिहिर को होगी गलती का एहसास

नॉयना सीधे मिहिर के पास जाएगी और उसे सच्चाई बताएगी। वह साफ-साफ कहेगी कि तुलसी जो कह रही थी, वही हकीकत है। परी शादी के बाद भी रणविजय के साथ रिश्ते निभा रही है। यह सुनकर मिहिर अंदर से टूट जाएगा और समझेगा कि उसने अब तक कितनी बड़ी गलती की थी। दशहरे की पूजा में मिहिर तुलसी के पास लौटेगा और सभी के सामने उससे माफी मांगेगा। इस मौके पर दर्शकों को लंबे समय बाद मिहिर और तुलसी की एकजुटता देखने को मिलेगी।

जेल से लौटेगा वीरेन

कहानी का असली ट्विस्ट तब आएगा जब वीरेन जेल से बाहर आएगा। परिवार में लौटते ही उसे पता चलेगा कि परी ने किस तरह सबको परेशान कर रखा है। गुस्से से भरा वीरेन तुलसी और उसके परिवार से बदला लेने की ठान लेगा। उसका क्रोध और षड्यंत्र शो में नया तूफान लेकर आएगा।

वृंदा पर बरपेगा वीरेन

वीरेन सबसे पहले अपना गुस्सा वृंदा पर उतारेगा। वह वृंदा पर हाथ उठाएगा और उसे दोषी ठहराएगा। वृंदा डर जाएगी, लेकिन तभी अंगद उसकी रक्षा के लिए सामने आएगा। दोनों के बीच जोरदार हाथापाई होगी। इस टकराव के बाद कहानी में नया मोड़ तब आएगा जब अंगद और वृंदा की नजदीकियां बढ़ने लगेंगी और दर्शकों को रोमांस का तड़का भी मिलेगा।

दर्शकों के लिए डबल एंटरटेनमेंट

आने वाले एपिसोड्स दर्शकों के लिए जबरदस्त ड्रामा से भरे होंगे। एक तरफ परी का सच उजागर होगा, दूसरी तरफ मिहिर और तुलसी का रिश्ता फिर से जुड़ जाएगा। वहीं वीरेन की वापसी से कहानी में नई हलचल मचेगी। नॉयना की जीत, मिहिर का पछतावा और अंगद-वृंदा की बढ़ती नजदीकियां शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को और रोमांचक बना देंगी।

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम