नोरा फतेही (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

FIFA World Cup 2026: मोरक्को की जीत पर झूमीं नोरा फतेही, शेयर किया खास पोस्ट

FIFA World Cup 2026 Morocco: फीफा विश्व कप 2026 के जबरदस्त मुकाबले में मोरक्को ने नीदरलैंड्स को हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिसका जश्न एक्ट्रेस नोरा फतेही ने स्टेडियम में मनाया।

यति सिंह

Nora Fatehi Celebrates Morocco Win: फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच इस समय पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है। फुटबॉल के दीवाने अपनी फेवरेट टीम की जीत के लिए दुआएं मांग रहे हैं। इसी बीच टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जिसने स्पोर्ट्स लवर को हैरान कर दिया है। मोरक्को की फुटबॉल टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीम को हरा दिया।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरे मोरक्को में जश्न का माहौल है, वहीं बॉलीवुड की फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही भी खुद को उत्सव मनाने से नहीं रोक पाईं। वह इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए खुद स्टेडियम में मौजूद थीं।

मोरक्को ने रचा नया इतिहास

फीफा विश्व कप 2026 मुकाबले में हर मिनट में रोमांच बढ़ता जा रहा था और दर्शकों की सांसें थमी हुई थीं। आखिरकार मोरक्को की टीम ने मैच जीतकर अगले दौर में एंट्री कर ली। स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस के साथ-साथ नोरा फतेही भी इस लम्हे को देखकर खुशी से झूम उठीं। उन्होंने मोरक्को की इस ऐतिहासिक सफलता को अपनी आंखों के सामने देखा और टीम का हौसला बढ़ाया।

आखिर क्यों भावुक हुईं बॉलीवुड की डांस क्वीन

सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी खुशी को काबू नहीं कर पा रही हैं। वीडियो के वायरल होते ही बहुत से लोग यह सोच रहे हैं कि आखिर नोरा का इस टीम से क्या रिश्ता है।

दरअसल नोरा फतेही का जन्म और पालन-पोषण भले ही कनाडा के टोरंटो शहर में हुआ हो, लेकिन उनकी जड़ें मोरक्को से जुड़ी हुई हैं। उनके पैरेंट्स दोनों ही मोरक्कन मूल के हैं। यही वजह है कि मोरक्को की जीत पर नोरा का दिल गर्व से भर गया।

फाइनल पर टिकी सबकी नजरें

मोरक्को की जीत ने अब टूर्नामेंट को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है। इस उलटफेर के बाद अब सभी फुटबॉल फैंस की नजरें आने वाले मैचों पर टिकी हुई हैं।

आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। खेल प्रेमी अब उस पल का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं जब इस साल की विजेता टीम ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाएगी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान