निविन पॉली की फिल्म बेबी गर्ल (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

निविन पॉली की फिल्म 'बेबी गर्ल' को मिला क्लीन 'यू' सर्टिफिकेट, इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

Nivin Pauly Baby Girl: निविन पॉली की ‘बेबी गर्ल’ को CBFC से क्लीन 'यू' सर्टिफिकेट मिला। फिल्म 23 जनवरी से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को मनोरंजन, एक्शन और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

सोनाली झा

Baby Girl Movie Release: मलयालम सिनेमा के फेवरेट अभिनेता निविन पॉली अपनी नई फिल्म 'बेबी गर्ल' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही थी, और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज़ की खुशखबरी साझा की है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इस फिल्म को क्लीन 'यू' सर्टिफिकेट दे दिया है, जिसका मतलब है कि इसे सभी उम्र के दर्शक बिना किसी रोक-टोक के देख सकते हैं।

निविन पॉली ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि फिल्म 23 जनवरी से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर की भी झलक साझा की, जिसमें वे एक बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ा दी है।

बेबी गर्ल के स्टार कास्ट

फिल्म 'बेबी गर्ल' में निविन पॉली संजल मैथ्यू के किरदार में हैं। उनके साथ लिजोमोल जोस और संगीत प्रताप भी अहम भूमिका में हैं, वहीं अभिमन्यु तिलकन पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है और इसे लिस्टिन स्टीफन, उमेश कुमार बंसल, सूरज सिंह, वर्षा कुकरेजा और प्रगति देशमुख ने प्रोड्यूस किया है।

बेबी गर्ल की कहानी

कहानी और तकनीकी पक्ष भी मजबूत नजर आते हैं। फिल्म की कहानी बॉबी और संजय ने लिखी है, जिन्होंने पहले 'ट्रैफिक' और 'अयालुम नजानुम थम्मिल' जैसी फिल्में बनाई हैं, जो भावनाओं को बखूबी दर्शकों तक पहुंचाती हैं। संगीत दिया है क्रिस्टी जॉबी ने और दमदार स्टंट्स के लिए जिम्मेदार हैं विक्की, जिससे फिल्म में एक्शन और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

निविन पॉली का करियर

निविन पॉली ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में 'मालर्वाड़ी आर्ट्स क्लब' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई छोटी फिल्मों और कैमियो रोल्स में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 2012 की फिल्म 'ठट्टठिन मरायथु' से मिली। इसके बाद उन्होंने 'नेरम', '1983', 'ओह्म शांति ओशाना', 'बैंगलोर डेज़', 'ओरू वडक्कन सेल्फी', और 'प्रेमम' जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

निविन पॉली की बेबी गर्ल

2016 में निविन प्रोड्यूसर के रूप में भी सामने आए और 'एक्शन हीरो बिजू', 'जैकबिन्टे स्वर्गराज्यम', 'सखवु' और 'कायमकुलम कोचुन्नी' जैसी फिल्मों में निवेश किया। अब 'बेबी गर्ल' उनकी नई पेशकश है, जो मनोरंजन और भावनाओं का अद्भुत संगम दर्शकों को देगी। इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही मलयालम सिनेमा के फैंस के लिए जनवरी का महीना और भी रोमांचक होने वाला है।

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit: जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा