पंचतत्व में विलीन हुईं निर्मल कपूर 
मनोरंजन

Nirmal Kapoor Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुईं निर्मल कपूर, नम आंखों से कपूर परिवार ने दी विदाई

अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। आज 3 मई को निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। निर्मल कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए हिंदी सिनेमा के तमाम स्टार्स पहुंचे थे।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर बोनी कपूर, एक्टर अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वो बीते काफी वक्त से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। निर्मल कपूर पंचतत्व में विलीन हो चुकी है। श्मशान घाट से लौटते हुए कपूर परिवार के सदस्य भावुक नजर आए।

अंतिम संस्कार के दौरान जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर सहित पूरा कपूर परिवार वहां मौजूद रहा। हर चेहरे पर एक सन्नाटा था, जिसमें सिर्फ यादें बोल रही थीं। जान्हवी और खुशी की नम आंखें, मां निर्मल जी से जुड़ी आत्मीयता को दर्शा रही थीं। वे उनके लिए सिर्फ दादी नहीं थीं, बल्कि परिवार की वो जड़ थीं, जिन्होंने हर आंधी में सबको थामे रखा।

अनिल कपूर ने आंखों में आंसू लिए उन्हें अंतिम विदाई दी। निर्मल कपूर ने अपने जीवन के हर पड़ाव में परिवार को एकजुट रखा। शव यात्रा शांति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुई। जैसे ही अग्नि की लपटों ने शरीर को समर्पण किया, निर्मल कपूर पंचतत्व में विलीन हो गईं, लेकिन अपनी स्मृतियों में वे अमर हो गईं। कपूर परिवार की यह क्षति अपूरणीय है, लेकिन जिस तरह उन्होंने अपने बच्चों को संस्कार, स्नेह और दृढ़ता दी, वह हमेशा एक मिसाल बनी रहेगी।

मां के निधन के बाद अनिल कपूर बेहद गमगीन नजर आए। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें बेहद भावुक और टूटे हुए हाल में देखा गया। उनके चेहरे पर मां के बिछड़ने का गहरा दुख साफ नजर आ रहा है। बोनी कपूर अपनी मां के निधन से इतने आहत हैं कि उन्होंने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर अपनी मां के नाम एक इमोशनल नोट भी शेयर किया था। इस नोट में उन्होंने अपनी मां के जीवन, उनके प्रेम और परिवार के प्रति समर्पण को भावुकता से याद किया।

इसके साथ ही शनिवार की सुबह बोनी कपूर अपनी दिवंगत मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने भाई अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं। वहीं, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी अंतिम दर्शन के लिए एक-एक करके अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड