दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव (सोर्स : सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

खेसारी को ड्राइवर रखना चाहते हैं मनोज तिवारी, कपिल शर्मा के शो में निरहुआ ने चुटकी लेकर साधा निशाना

Manoj Tiwari Driver Joke: कपिल शर्मा शो में निरहुआ ने मजाकिया अंदाज में खेसारी लाल यादव पर तंज कसते हुए मनोज तिवारी को ड्राइवर रखने की बात कही। इस चुटकी ने स्टूडियो में ठहाके लगवा दिए।

सोनाली झा

Nirahua Khesari Lal Yadav Joke: कॉमेडी और मस्ती से भरपूर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन की शुरुआत हो चुकी है और हर एपिसोड में नए खुलासे और मजेदार तकरार देखने को मिल रही है। हाल ही में इस शो के काउच पर भोजपुरी इंडस्ट्री के तीन बड़े नाम मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और पवन सिंह एक साथ नजर आए। तीनों ने जमकर हंसी-मजाक किया, लेकिन इसी दौरान निरहुआ ने बातों-बातों में खेसारी लाल यादव पर ऐसा तंज कसा कि स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठा।

शो के दौरान कपिल शर्मा ने मनोज तिवारी से ऑडियंस द्वारा भेजा गया एक सवाल पढ़ा। सवाल था कि एक फैन का कहना है कि रैली के दौरान मनोज तिवारी का ड्राइवर गाड़ी गलत दिशा में ले जा रहा था, इसलिए बेहतर होगा कि वह फैन को ही ड्राइवर रख लें। यह सुनते ही मनोज तिवारी हाथ जोड़कर हंसने लगे। तभी निरहुआ ने मौके का फायदा उठाते हुए चुटकी ली और कहा कि अगर ड्राइवर का नाम खेसारी होता, तो शायद मनोज तिवारी इस बारे में सोच भी लेते। निरहुआ की इस बात पर पवन सिंह जोर-जोर से हंस पड़े और दर्शकों ने भी तालियों से माहौल गर्म कर दिया।

निरहुआ ने मजाकिया अंदाज में कही ये बात

यहीं नहीं, निरहुआ ने आगे मजाकिया अंदाज में मनोज तिवारी के ड्राइवरों के नामों का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी सिर्फ सुपरस्टार्स को ही ड्राइवर रखते हैं। पहले ड्राइवर का नाम रवि था, दूसरे का नाम पवन और अब जो ड्राइवर है उसका नाम दिनेश है। यह सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग हंसी रोक नहीं पाए। मनोज तिवारी ने सफाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक इत्तेफाक है और अब तो दिनेश भी नौकरी छोड़कर चला गया है।

खेसारी लाल यादव ने कही ये बात

इस मजाक के पीछे की सियासी तकरार भी किसी से छिपी नहीं है। खेसारी लाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरजेडी की टिकट से छपरा सीट से चुनाव लड़ा था और चुनावी प्रचार के दौरान मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह पर जमकर निशाना साधा था। राम मंदिर को लेकर दिए गए उनके विवादित बयान को भी निरहुआ ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर मुद्दा बनाया था। निरहुआ का कहना था कि जो राम का सगा नहीं, वो देश का कैसे होगा।

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट