गौरी स्प्रैट को निखत खान ने मान लिया है परिवार की तीसरी बहू 
मनोरंजन

Nikhat Khan On Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते पर बोली बहन निखत, दोनों की जोड़ी...

Nikhat Khan On Gauri Spratt: आमिर खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर दी। परिवार ने गौरी को तीसरी बहू के रूप में स्वीकार भी कर लिया है।

अनिल सिंह

Nikhat Khan On Gauri Spratt: आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया और मीडिया में चारों तरफ गौरी स्प्रैट की ही चर्चा हो रही है। इस रिश्ते पर आमिर खान के परिवार के लोगों का क्या कहना है, इसके बारे में भी लोग जानना चाह रहे हैं। आमिर खान की बहन निखत खान ने आमिर खान के नए रिश्ते को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक अखबार को दिए गए बयान में आमिर खान और गौरी के रिश्ते पर परिवार के स्वीकृत की मुहर लगा दी है।

निखत खान ने ई टाइम्स से बात करते हुए बताया कि परिवार ने आमिर खान और गौरी के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। मैं उन दोनों के लिए बेहद खुश हूं और उनके खुशहाली की कामना करती हूं। मुझे उम्मीद है कि वह दोनों एक साथ खुश रहेंगे, उनकी जोड़ी बहुत प्यारी है। गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को लेकर आमिर खान ने अपने 60 वें जन्मदिन पर बड़ा ऐलान करते हुए अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया। इस मौके पर गौरी उनके साथ थी, लेकिन उन्होंने मीडिया कर्मियों को उनकी फोटो ना लेने की गुजारिश की थी। यही कारण है कि गौरी की सिर्फ सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही तस्वीर ही मौजूद है।

आमिर खान को लेकर बीते दिनों यह चर्चा होने लगी थी कि वह तीसरी बार प्यार में पड़े हैं, उन्होंने जिस तरह से इंटरव्यू के दौरान हिंट दिया था और खुद के बारे में यह बताया था कि वह बहुत रोमांटिक है। तभी यह अंदाजा लगाया जाने लगा था कि उनके जीवन में नई गर्लफ्रेंड की एंट्री हो गई है और वह देर सवेर इसका ऐलान भी कर देंगे। आखिरकार उन्होंने अपने 60 वें जन्मदिन के मौके पर गौरी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और लोगों का इंतजार खत्म हुआ है। हालांकि दोनों शादी करेंगे या नहीं या फिर लिव-इन रिलेशनशिप में रहेंगे, इसके बारे में अभी कोई औपचारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम