निक जोनास बॉलीवुड गाने (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Nick Jonas Bollywood Songs: बॉलीवुड गानों पर झूमे निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा संग वायरल हुआ डांस वीडियो

Nick Jonas ने प्रियंका चोपड़ा संग बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। के सरा सरा गाने पर थिरकते नजर आए निक ने भारतीय संगीत के प्रति अपना प्यार जताया।

सोनाली झा

Nick Jonas And Priyanka Chopra Dance Video: भारतीय सिनेमा का जादू अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनियाभर के कलाकार भी इसके रंग में रंगते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस एक बार फिर चर्चा में हैं, जिन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर कर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।

निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी बॉलीवुड गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ निक ने कैप्शन में लिखा कि अपने दिल की सुनों, जो उनके इस पोस्ट को और भी खास बना देता है।

के सरा सरा पर दिखा खास अंदाज

वीडियो के बैकग्राउंड में पुकार का मशहूर गाना के सरा सरा बजता सुनाई देता है, जिसे माधुरी दीक्षित और प्रभु देवा पर फिल्माया गया था। निक और प्रियंका का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब निक जोनस ने हिंदी गानों के प्रति अपना प्यार जाहिर किया हो। इससे पहले भी वह कुर्बानी के सुपरहिट गाने आप जैसा कोई पर अपने भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ डांस करते नजर आए थे। उस वीडियो में चारों की एनर्जी और मस्ती ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था।

लगातार बढ़ रहा बॉलीवुड कनेक्शन

पिछले कुछ समय में निक का बॉलीवुड के प्रति झुकाव और भी ज्यादा बढ़ता दिख रहा है। उन्होंने हाल ही में अपनी टीम के साथ धुरंधर के गाने ‘शरारत’ पर भी डांस किया था। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के गाने ‘आवन जावन’ पर भी थिरक चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के गाने ‘साजन साजन’ पर भी अपने डांस मूव्स दिखाए थे।

फैंस को खूब पसंद आ रहा अंदाज

निक जोनस का यह अंदाज भारतीय फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनका बॉलीवुड गानों के प्रति प्यार यह दिखाता है कि भारतीय संगीत की पहुंच कितनी व्यापक हो चुकी है। कुल मिलाकर, निक और प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो न सिर्फ एंटरटेनिंग है, बल्कि यह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संस्कृति के खूबसूरत मेल को भी दर्शाता है।

EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर