निक जोनस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Nick Jonas Desi Food: भारतीय खाने के दीवाने हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक, भाई संग पापड़-भजिया का लिया मजा

Nick Jonas Video: निक जोनस ने टोरंटो में अपने भाई के साथ भारतीय खाने का लुत्फ उठाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में पापड़, प्याज रिंग भजिया और कई डिशेज नजर आईं।

सोनाली झा

Nick Jonas Indian Food Video: निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है। निक का भारत और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव भी किसी से छिपा नहीं है। अब एक बार फिर उनका देसी अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। दरअसल, निक जोनस ने अपने भाई के साथ एक रेस्टोरेंट में भारतीय खाने का लुत्फ उठाते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

निक जोनस हाल ही में अपने परिवार के साथ भारत आए थे। जुलाई के आखिरी हफ्ते में वह पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ भारत में थे। इसके बाद वह ‘बूट्स एंड हार्ट्स म्यूजिक फेस्टिवल’ में परफॉर्म करने के लिए कनाडा रवाना हो गए। अब टोरंटो से उनकी एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें वह अपने भाई के साथ भारतीय खाने का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

निक जोनस का वीडियो

निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने ‘स्टफ’ लिखा। वीडियो में वह एक ऑडियो पर लिपसिंक करते हुए खाने की अलग-अलग डिशेज दिखा रहे हैं। इसमें पापड़ की बास्केट, प्याज रिंग भजिया और कई नॉनवेज डिशेज नजर आ रही हैं। निक का खाने के प्रति उत्साह देखकर साफ लग रहा है कि वह देसी जायके को खूब पसंद कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

निक जोनस का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए। एक फूड इंफ्लुएंसर ने भारतीय खाने को दुनिया के साथ शेयर करने के लिए निक का शुक्रिया अदा किया। वहीं एक फैन ने उन्हें बेस्ट जीजू बताया। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि शायद जोनस ब्रदर्स का जन्म ही आगे चलकर अपनी देसी जड़ों से जुड़ने के लिए हुआ था। वहीं एक अन्य यूजर ने निक को प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा भारतीय बता दिया।

वाराणसी में नजर आएंगी प्रियंका

निक जोनस अक्सर प्रियंका चोपड़ा के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, वह एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखाई देंगी। फिल्म में प्रियंका एक मजबूत और रहस्यमयी किरदार ‘मंदाकिनी’ की भूमिका निभा रही हैं। यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?