निक जोनास का डांस वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के गाने पर झूमे निक जोनस, ‘मुझसे शादी करोगी’ पर दिखाया देसी अंदाज

Nick Jonas Bollywood Dance: प्रियंका चोपड़ा के गाने ‘मुझसे शादी करोगी’ पर निक जोनस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में निक जोनस देसी अंदाज में झूमते नजर आए।

सोनाली झा

Nick Jonas Desi Style: हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस पर शादी के बाद पूरी तरह देसी रंग चढ़ चुका है। प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी के बाद निक न सिर्फ भारतीय संस्कृति को अपनाते नजर आते हैं, बल्कि हिंदी और पंजाबी गानों के प्रति उनका प्यार भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘मुझसे शादी करोगी’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

बुधवार सुबह निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने म्यूजिक बैंड और अपने भाइयों के साथ नजर आ रहे हैं। सभी लोग प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के टाइटल ट्रैक पर मस्ती करते दिखे। खास तौर पर निक का डांस फैंस का ध्यान खींच रहा है। उनके एक्सप्रेशन्स और स्टेप्स देखकर साफ है कि वह इस गाने को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया कि अब समझ आया कि देसी गर्ल का असर क्या होता है। वहीं दूसरे ने लिखा कि निक जोनस अब पूरी तरह इंडियन वाइब में ढल चुके हैं। एक भारतीय यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर इन्हें गाने का मतलब समझ आ जाए तो इनके घर के बाहर रिश्तों की लाइन लग जाएगी। वहीं किसी ने कमेंट किया कि ये तो बिल्कुल इंडियन अंकल स्टाइल में नाच रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब निक जोनस को हिंदी गानों पर डांस करते देखा गया हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फैंस को निक का यह देसी अंदाज खूब पसंद आ रहा है। लोग मानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ निक की जिंदगी में प्यार बल्कि भारतीय संस्कृति और संगीत का रंग भी भर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि देसी गर्ल के साथ शादी के बाद निक जोनस का दिल पूरी तरह बॉलीवुड और इंडिया के नाम हो चुका है।

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?

मोदी के गुंडो ने इतना परेशान किया, PM को गाली देने वाली रुचिका सिंह के नए VIDEO पर मचा सियासी बवाल

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा