Kohrra Barun Sobti Mona Singh (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'कोहरा' में दिखेगा पंजाब का नया चेहरा, बरुन सोबती और मोना सिंह ने खोले राज

Kohrra Barun Sobti Mona Singh: नेटफ्लिक्स की सीरीज 'कोहरा' जल्द स्ट्रीम होगी। बरुन सोबती, मोना सिंह और रणविजय ने पंजाब के कल्चर और शो की मेकिंग पर आईएएनएस से खास बातचीत की।

अनिल सिंह

Kohrra Netflix: नेटफ्लिक्स की बहुप्रक्षित क्राइम थ्रिलर सीरीज 'कोहरा' (Kohrra) एक बार फिर पंजाब की धुंधली गलियों और गहरे रहस्यों के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। इस सीरीज को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हाल ही में सीरीज के कलाकारों, बरुन सोबती, मोना सिंह, रणविजय और निर्देशक सुदीप शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) से खास बातचीत की, जहां उन्होंने शो की मेकिंग और इससे मिले जीवन के पाठों को साझा किया।

यह सीरीज न केवल पंजाब में फैले अपराध की जड़ों को खंगालती है, बल्कि उन पुलिस अधिकारियों की निजी जिंदगी की उथल-पुथल को भी पर्दे पर उतारती है जो इन केसों को सुलझाते हैं।

बरुन सोबती और मोना सिंह की बॉन्डिंग

मशहूर अभिनेता बरुन सोबती ने शो में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे हमेशा से रचनात्मक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छूना चाहते थे। बरुन ने कहा, "इस शो ने मुझे मोना सिंह जैसी शानदार अभिनेत्री के साथ समय बिताने और सीखने का मौका दिया। हालांकि मैं लेखन में अभी उतना माहिर नहीं हूं, लेकिन इस प्रोजेक्ट ने मुझे अपनी कमजोरियों को पहचानने और खुद को एक बेहतर कलाकार के रूप में विकसित करने में मदद की है।" मोना सिंह ने भी जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रखते हुए कहा कि हमें अपनी गलतियों से सीखना चाहिए और कड़वाहट को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।

अपराध के पीछे की निजी जंग: रणविजय

सीरीज का हिस्सा रहे रणविजय ने एक बहुत ही गहरी बात साझा की। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग ग्लैमर और काम के पीछे छिपे संघर्ष को नहीं देख पाते। रणविजय के अनुसार, "कोहरा' की खासियत यह है कि यह केवल अपराध की कहानी नहीं है, बल्कि यह जांचकर्ताओं के पारिवारिक बोझ और व्यक्तिगत चुनौतियों को भी दिखाती है। यह शो हमें सिखाता है कि हर चमकती चीज के पीछे कई परतें होती हैं और हमें अपने पास मौजूद चीजों के लिए शुक्रगुजार होना चाहिए।"

पंजाब का सांस्कृतिक स्पर्श और निर्देशन

निर्देशक सुदीप शर्मा ने शो की सफलता का श्रेय अपनी टीम और पंजाबी संस्कृति को दिया। उन्होंने कहा, "पंजाब ने मुझे बड़े दिल से अपनाया है। मुझे वहां का कल्चर बहुत पसंद है और मैंने कोशिश की है कि शो में कुछ मजेदार पंजाबी मुहावरे और विचार जोड़ सकूं।" सुदीप ने स्पष्ट किया कि गुंजित और डिग्गी के लेखन ने इस सीरीज को एक नई रूह दी है, जो दर्शकों को पंजाब के एक ऐसे चेहरे से रूबरू कराएगी जिसे मुख्यधारा के सिनेमा में कम ही देखा गया है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार