नेल्लिकम्पॉयिल नाइट राइडर्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

OTT पर हॉरर-कॉमेडी का लगेगा तड़का, ‘नेल्लिकम्पॉयिल नाइट राइडर्स’ की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

Best OTT Series: मलयालम हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नेल्लिकम्पॉयिल नाइट राइडर्स’ अब OTT पर दर्शकों को डर और हंसी का डोज देने के लिए तैयार है। जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी।

स्नेहा मौर्या

Nellikkampoyil Night Riders OTT Release: नई ओटीटी रिलीज का इंतजार दर्शक हमेशा बेसब्री से करते हैं और इस बार मलयालम सिनेमा की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नेल्लिकम्पॉयिल नाइट राइडर्स’ इस लिस्ट में शामिल हो गई है। बीते साल सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को डर और हंसी का डबल डोज देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी।

किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?

फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। 6 फरवरी से यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म Zee5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। खास बात यह है कि फिल्म को मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में भी उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे इसका दायरा और बड़ा हो जाएगा।

कहानी में मिलेगा डर और कॉमेडी का मजेदार मेल

122 मिनट की इस फिल्म की कहानी एक काल्पनिक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक रहस्यमयी चुड़ैल का खौफ फैला हुआ है। इस चुड़ैल को काली शक्ति का प्रतीक बताया गया है और इसकी पहचान घोड़े जैसे पैरों से होती है। कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब एक ऐसा लड़का इस रहस्य से टकराता है, जो खुद अंधेरे से बेहद डरता है। उसके दोस्त भी इस डरावने खेल में शामिल हो जाते हैं और फिर शुरू होता है डर, रहस्य और हल्की-फुल्की कॉमेडी का सिलसिला। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह डराने के साथ-साथ हंसाने में भी कामयाब रहती है।

फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म में साउथ सिनेमा के उभरते अभिनेता मैथ्यू थॉमस ने अहम भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन नौफल अब्दुला ने किया है और यही उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। नई सोच और अलग कॉन्सेप्ट के चलते फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

IMDb रेटिंग से क्या पता चलता है?

आपको बता दें कि IMDb पर फिल्म को 5.6/10 की रेटिंग मिली है, जो इसे एक वन-टाइम वॉच हॉरर-कॉमेडी बनाती है। अगर आप हल्के डर, मजेदार किरदार और अलग तरह की कहानी देखना पसंद करते हैं, तो ‘नेल्लिकम्पॉयिल नाइट राइडर्स’ आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप