Neha Singh Rathore (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Neha Rathore: 'सवाल पूछा तो मुकदमा करवा दिया, गंदी-गंदी गालियां दी', नेहा सिंह राठौर बोलीं- अब लड़ूंगी

Neha Singh Rathore Controversy: भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सवाल पूछने पर मुकदमे हो रहे हैं, लेकिन वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगी।

अनिल सिंह

Neha Singh Rathore: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर कानूनी दांव-पेंच और विवादों के केंद्र में हैं। अपने तीखे गीतों के लिए मशहूर नेहा ने हाल ही में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाते हुए विरोधियों को आड़े हाथों लिया।

नेहा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने अपना बयान दर्ज करा दिया है और अब मामला पुलिस की विवेचना के अधीन है। हालांकि, इस दौरान उनका दर्द और गुस्सा भी साफ झलका।

"भावनाएं आहत होना महज एक बहाना है": नेहा राठौर

अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए नेहा ने कहा कि आजकल सत्ता से सवाल पूछना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "यहां सही से चार सवाल पूछ लो, तो मुकदमा दर्ज करवा दिया जाता है। लोग सोशल मीडिया पर गंदी-गंदी गालियां देने लगते हैं। एक से बढ़कर एक लोग हैं, जिनकी भावनाएं छोटी-छोटी बातों पर आहत हो जाती हैं।" नेहा ने दृढ़ता के साथ कहा कि वे इन मुकदमों से डरने वाली नहीं हैं और जो भी कानूनी लड़ाई होगी, उसे मजबूती से लड़ेंगी।

सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा और कानूनी पेच

नेहा ने स्पष्ट किया कि वे कानून का सम्मान करती हैं और सुप्रीम कोर्ट के आने वाले आदेश का पूरी तरह पालन करेंगी। मामला मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने 'चौकीदारवा कायर बा...' जैसा विवादित गाना शेयर किया था, जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। इसी के चलते वाराणसी और लखनऊ (हजरतगंज कोतवाली) में उन पर कई एफआईआर दर्ज हुई हैं।

देश की अखंडता और सुरक्षा का आरोप

गायिका पर लगे आरोप गंभीर हैं। शिकायतों में दावा किया गया है कि उनके गानों ने देश की अखंडता और संप्रभुता पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। आरोप यह भी है कि उनके पोस्ट का इस्तेमाल पड़ोसी देश पाकिस्तान की मीडिया ने भारत की आलोचना करने के लिए किया। इन सभी आरोपों के बीच नेहा सिंह राठौर का कहना है कि वे केवल जनता की आवाज उठा रही हैं और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी