पुलिस की तलाश वाली खबरें झूठी, नेहा सिंह राठौर ने वायरल नोटिस वाली तस्वीर को भी बताया फेक 
मनोरंजन

'मैं फरार नहीं, घर पर हूं', गिरफ्तारी और रेड की खबरों को नेहा सिंह राठौर ने बताया अफवाह, दिया जवाब

Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने गिरफ्तारी और फरार होने की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि वे लखनऊ में अपने घर पर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।

अनिल सिंह

Neha Singh Rathore Arrest Rumours: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों और खबरों के केंद्र में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न जिलों में रेड कर रही है, और यहां तक कि उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया है, जिसके कारण वह फरार हैं। इन तमाम दावों को नेहा सिंह राठौर ने सिरे से खारिज करते हुए इन्हें अफवाह करार दिया है।

आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में नेहा सिंह राठौर ने स्पष्ट किया है कि न तो वे फरार हैं, न ही उन्हें किसी पुलिस अधिकारी ने कोई नोटिस दिया है, और न ही उनके दरवाजे पर कोई नोटिस चिपकाया गया है।

देशद्रोह के केस से जुड़ी है अफवाह

गिरफ्तारी और रेड की खबरों पर बात करते हुए नेहा सिंह राठौर ने बताया कि ये अफवाहें आतंकवादी हमले से जुड़े एक पुराने केस से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, "यह एफआईआर, मुझे लगता है, जून के महीने में फाइल की गई थी और यह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से जुड़ी थी। उस घटना के सिलसिले में मेरे खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था।" उन्होंने यह भी बताया कि हजरतगंज और लंका पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ करीब 300-400 कंप्लेंट फाइल की गई थीं।

"11 मुल्कों की पुलिस" वाली खबर झूठी

नेहा सिंह राठौर ने उन वायरल खबरों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा था कि कई राज्यों की पुलिस (जिसे सोशल मीडिया पर '11 मुल्कों की पुलिस' कहा गया) उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि अचानक सोशल मीडिया और मीडिया में... यह रिपोर्ट क्यों आने लगी कि 11 मुल्कों की पुलिस नेहा सिंह राठौर की तलाश कर रही है, जगह-जगह पर वो भागती फिर रही है, वो फरार है।" उन्होंने इन सभी दावों को झूठ बताते हुए कहा कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और लखनऊ में अपने घर पर मौजूद हैं।

वायरल नोटिस वाली तस्वीर को बताया फेक

वाराणसी पुलिस द्वारा उनके फ्लैट पर नोटिस चस्पा किए जाने के दावों पर नेहा सिंह राठौर ने कहा, "यह पूरी तरह से झूठ है। मुझे कोई नोटिस ही नहीं मिला है।" उन्होंने उस वायरल तस्वीर का भी खंडन किया, जिसमें उनके दरवाजे पर नोटिस चिपका दिखाया गया था। उन्होंने कहा, "आप खुद देख सकते हैं, मेरे दरवाजे पर किसी भी तरह का कोई नोटिस नहीं है। और जब मैं यहीं हूँ, तो दरवाजे पर नोटिस चिपकाने की क्या जरूरत है? आप आकर सीधे मुझे दे सकते हैं।" उन्होंने पुलिस को साफ किया कि अगर पुलिस नोटिस लेकर आती है, तो वह उसे रिसीव करने के लिए घर पर मिलेंगी।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह