रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का नया पोस्टर जारी, 2026 में रिलीज होगी फिल्म 
मनोरंजन

नवरात्रि में रानी मुखर्जी के फैंस को तोहफा, मर्दानी 3 का नया पोस्टर जारी, कब रिलीज होगी फिल्म

Mardaani 3 New Poster: यशराज फिल्म्स ने नवरात्रि के पहले दिन एक खास तोहफे के रूप में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मर्दानी 3' का नया पोस्टर रिलीज किया।

अनिल सिंह

StartFragment

Mardaani 3 Release Date: रानी मुखर्जी अभिनीत मर्दानी 3 फिल्म का नया पोस्टर नवरात्रि के मौके पर जारी किया गया है। पोस्टर में पिस्टल पकड़े हाथ नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में दिल्ली पुलिस लिखा हुआ एक बैरिकेड भी नजर आ रहा है, जिससे यह साफ है कि फिल्म की कहानी दिल्ली पुलिस के इर्द-गिर्द घूमेगी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ''नवरात्रि के पहले दिन, अच्छाई की बुराई पर जीत का जश्न। रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट रही हैं, अपने करियर के सबसे मुश्किल केस की जांच के लिए।''

गंभीर मुद्दे पर आधारित है फिल्म

इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया गया। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं। 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2014 में आई थी, जिसे प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित थी।

ये भी पढ़ें- ‘भतीजी के 5 बच्चे सबके पिता अलग’, कुमार सानू के परिवार पर पूर्व पत्नी रीटा भट्टाचार्य का गंभीर आरोप

शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी

इसके बाद 2019 में 'मर्दानी 2' रिलीज हुई, जिसमें एक खतरनाक अपराधी, बलात्कारी और हत्यारे की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म को गोपी पुथरन ने डायरेक्ट किया था। अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है, जिसमें एक बार फिर रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में लौट रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी कहानी एक खतरनाक और डरावने अपराधी के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो शिवानी शिवाजी रॉय के लिए अब तक का सबसे कठिन केस होगा।

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ

'मर्दानी' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-प्रधान फ्रेंचाइजी मानी जाती है, जो पिछले 11 साल से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी है। इस पोस्ट पर फैंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहे हैं। लोग पोस्टर पर फायर इमोजी भेज रहे हैं। एक ने लिखा- पहली एक्ट्रेस हैं रानी मुखर्जी, जिनकी सोलो फिल्म भी चली है, किसी हीरो की जरूरत नहीं। दूसरे ने लिखा- मैं बहुत एक्साइटेड हूं। वहीं एक अन्य ने लिखा-आखिरकार इंतजार खत्म हुआ।

EndFragment

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट