नरगिस फाखरी (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Nargis Fakhri Anxiety Post: ईरान-इजराइल तनाव के बीच सहमीं नरगिस फाखरी, सोशल मीडिया पर बयां किया डर

Nargis Fakhri US Iran Conflict Impact: नरगिस फाखरी दुबई में बढ़ते तनाव के बीच फंसी हुई हैं। अमेरिका-ईरान टकराव के बाद फ्लाइट्स रद्द हो गईं, जिससे नरगिस फाखरी भारत नहीं लौट पा रहीं।

सोनाली झा

Nargis Fakhri Dubai: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कई भारतीय सेलिब्रिटीज दुबई में फंसे हुए हैं। अमेरिका-ईरान टकराव और हालात बिगड़ने के बाद फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं, जिससे आम लोगों के साथ फिल्मी सितारों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है।

फिल्म रॉकस्टार में नजर आ चुकीं नरगिस इस समय दुबई में हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानों के रद्द होने के बाद वह वहीं फंसी हुई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि पिछले दो दिन उनके लिए बेहद उथल-पुथल भरे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि लगातार अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है और समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या होगा। इस असमंजस ने उनकी चिंता और बेचैनी को बढ़ा दिया है।

नरगिस फाखरी का पोस्ट

नरगिस फाखरी ने एक अन्य पोस्ट में खुलासा किया कि वह ठीक से सो भी नहीं पा रही हैं। उनका कहना है कि दिमाग हर वक्त ‘हाई अलर्ट’ पर रहता है। डर और अनिश्चितता के कारण रातें भारी हो गई हैं। उन्होंने लिखा कि इतनी देर हो चुकी है और मैं अब भी जगी हुई हूं। उनके इस बयान से साफ है कि हालात ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया है।

सोनल चौहान ने मांगी मदद

नरगिस के अलावा सोनल चौहान भी दुबई में मौजूद हैं। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। सोनल का कहना था कि फ्लाइट्स रद्द होने के कारण भारत लौटने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। हालांकि बाद में उन्होंने एक और पोस्ट कर बताया कि स्थानीय प्रशासन सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है और वह फिलहाल सुरक्षित हैं। उन्होंने दुबई को अब भी सुरक्षित जगह बताया।

विष्णु मंचू ने भी शेयर किया वीडियो

‘कन्नप्पा’ स्टार विष्णु मंचू भी अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर वहां के हालात के बारे में जानकारी दी थी। मौजूदा हालात ने साफ कर दिया है कि वैश्विक तनाव का असर सिर्फ राजनीतिक स्तर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आम लोगों और कलाकारों की जिंदगी पर भी गहरा प्रभाव डालता है। सभी की नजरें अब हालात सामान्य होने और सुरक्षित वापसी पर टिकी हैं।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी