हनुमानकाइंड के गीत रन इट अप के मुरीद हुए मोदी, मन की बात में की तारीफ  
मनोरंजन

रन इट अप के मुरीद हुए मोदी, मन की बात में की देसी मार्शल आर्ट की तारीफ

Narendra Modi Praises Run It Up Song: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात प्रोग्राम में देसी मार्शल आर्ट का जिक्र किया और वह रैपर हनुमानकाइंड के नए म्यूजिक वीडियो रन इट अप की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। 

अनिल सिंह

Narendra Modi Praises Run It Up Song: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में सिनेमा जगत की बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी खेल और लोकप्रिय संस्कृति के बारे में बात की। मशहूर रैपर हनुमानकाइंड के नए गाने रन इट अप के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह गाना इन दिनों काफी मशहूर हुआ है। इसमें कलारीपयट्टू, गतका और तंग-था जैसी हमारी संस्कृति को शामिल किया गया है। यह देसी मार्शल आर्ट है, जो दुनिया में सबसे पुराना है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस गाने में काफी प्रभावित किया।

रन इट अप गाना करीब तीन हफ्ते पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया। इसे 2 करोड़ 74 लाख लोग देख चुके हैं। इस गाने को 17 लाख से अधिक लाइक मिला है। इस वीडियो का निर्देशन बिजॉय शेट्टी ने किया है। यह गाना बहुत ही उत्तेजक गाना है। जोश से भरे हुए इस गाने में देश के अलग-अलग हिस्सों से कला और संस्कृति को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।

इस गाने में कलारीपयट्टू को दिखाया गया है, यह दुनिया का सबसे पुराना मार्शल आर्ट माना जाता है। यह केरल में विकसित हुआ था। इस गाने में गतका मार्शल आर्ट को भी दिखाया गया जिसकी शुरुआत पंजाब में हुई थी। इस गाने में तलवारबाजी, लाठी और चक्रम जैसे हथियारों का प्रदर्शन भी दिखाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में तंग-था का भी नाम लिया था, यह मणिपुर का पारंपरिक मार्शल आर्ट है, कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जिस तरह से गीत के माध्यम से कला को दुनिया भर में पहुंचने का काम किया जा रहा है, नरेंद्र मोदी ने इसकी तारीफ की है।

इससे पहले की मन की बात कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने भारतीय सिनेमा की तारीफ की थी। राज कपूर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि राज कपूर ने भारत की सॉफ्ट पावर को दुनिया के सामने रखा है। मोहम्मद रफी के बारे में भी उन्होंने बात की थी और एक अन्य कार्यक्रम के दौरान वह छावा फिल्म की भी तारीफ करते हुए नजर आए थे, उस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में बात की थी और कला के लिए महाराष्ट्र के योगदान को सराहा था।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन