नाना पाटेकर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

इन फिल्मों में दिखेगी नाना पाटेकर की आखिरी झलक, कोई रिलीज की कगार पर तो किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग रह गई अधूरी

Nana Patekar Upcoming Project: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स एक बार फिर चर्चा में हैं। ईठा, शक्ति शालिनी और कुक्कू की कुंडली समेत कई फिल्मों में अभिनेता नजर आने वाले थे।

अपूर्वा नायक

Nana Patekar Upcoming Films And Project: अपनी दमदार एक्टिंग से बड़े पर्दे पर हर किरदार को जीवंत करने वाले एक्टर नाना पाटेकर ने आज आखिरी सांस ली है। नाना पाटेकर का आज गोवा में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है।

नाना पाटेकर आखिरी बार शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो में नजर आए थे। डायलॉग डिलीवरी के मामले में माहिर नाना पाटेकर फिलहाल अपने कई प्रोजेक्ट पर काम करने वाले थे। इनमें कुछ फिल्मों की रिलीज की तैयारी है, जबकि कुछ अभी पोस्ट-प्रोडक्शन या शुरुआती चरण में हैं। नाना पाटेकर की दो फिल्में तो अभी रिलीज भी होने वाली थी। जिसमें श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा भी शामिल है।

ईठा

फिल्म ईठा महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल ड्रामा है। फिल्म में श्रद्धा कपूर अहम भूमिका में है, जबकि नाना पाटेकर भी अहम किरदार में नजर आने वाले है। ये फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।

शक्ति शालिनी

नाना पाटेकर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में फिल्म शक्ति शालिनी का भी नाम शामिल है। फिल्म में अनीत पड्ड और नाना पाटेकर नजर आएंगे। बताया गया है कि अभिनेता फिल्म में एक बाबा या साधु की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी रिलीज 2027 की शुरुआत में हो सकती है।

द कन्फेशन ऑफ मैरी

अनंत नारायण महादेवन के निर्देशन में बनी फिल्म द कन्फेशन ऑफ मैरी भी नाना पाटेकर के आगामी प्रोजेक्ट्स में शामिल है। यह ड्रामा फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन और फेस्टिवल स्क्रीनिंग की प्रोसेस में है।

कुक्कू की कुंडली

नाना पाटेकर भुवन बाम और वामिका गब्बी के साथ रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म कुक्कू की कुंडली का भी हिस्सा हैं। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है।

वेदांतम्

वेदांतम् या वेदांता नाम से चर्चा में रही फिल्म में नाना पाटेकर के साथ विक्रांत मैसी नजर आने वाले थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग पूरी होने की प्रक्रिया में थी। नाना पाटेकर की इस फिल्म की शूटिंग अधूरी रह गई है।

गोलमाल घराना

नाना पाटेकर राम नारायण मिश्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म गोलमाल घराना का भी हिस्सा थे। यह प्रोजेक्ट शुरुआती प्री-प्रोडक्शन स्टेज में था।

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके ये अधूरे और आगामी प्रोजेक्ट्स उनके फैंस के लिए खास महत्व रखते हैं। पर्दे पर उनके बाकी बचे किरदारों को देखना दर्शकों के लिए अभिनेता को एक बार फिर याद करने का भावुक मौका होगा।

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर