नम्रता शिरोडकर (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

महेश बाबू से शादी के लिए छोड़ी थी एक्टिंग, बेहद फिल्मी है नम्रता शिरोडकर की लव स्टोरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी, 1972 को मुंबई में हुआ था। नम्रता शिरोडकर आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वो हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।

सोनाली झा

मुंबई: पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी, 1972 को मुंबई में हुआ था। नम्रता शिरोडकर आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वो हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने साउथ सुपरस्टार मेहश बाबू से शादी करने के बाद एक्टिंग दुनिया से दूरी बना ली। नम्रता शिरोडकर ने साउथ एक्टर महेश बाबू से शादी की थी।

कपल को एक बेटा गौतम घट्टामनेनी और एक बेटी सितारा घट्टामनेनी है। नम्रता ने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नम्रता शिरोडकर 'जब प्यार किसी से होता है', 'कच्चे धागे', 'अलबेला' और 'दिल विल प्यार व्यार' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। महेश बाबू संग नम्रता शिरोडकर की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है।

साल 2000 में गर्मियों के समय में महेश बाबू और नम्रता की पहली बार मुलाकात फिल्म के मुहूर्त पर हुई थी। हालांकि, ये एक छोटी मुलाकात थी, लेकिन इसका इंप्रेशन काफी अच्छा पड़ा था। फिल्म खत्म होते होते तक दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। बता दें कि नम्रता महेश बाबू से 4 साल बड़ी हैं, लेकिन इस वजह से कभी भी उनके रिश्ते के बीच में दिक्कत नहीं हुई।

नम्रता और महेश ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। महेश ने अपने पेरेंट्स तक को इसके बारे में नहीं बताया था। वो नहीं चाहते थे कि उनका प्यार पैपराजी कल्चर के सामने आए। ये तो महेश की बहन थीं जिन्होंने उनके प्यार को लेकर खुलासा किया था। 2004 में कपल ने इसे ऑफिशियल किया। 10 फरवरी 2005 को उन्होंने शादी कर ली थी। बता दें कि शादी के बाद नम्रता ने एक्टिंग बंद कर दी थी। दरअसल, महेश नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी एक्टिंग करे और इसीलिए नम्रता ने एक्टिंग से दूरी बनाई।

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते