मनोरंजन

सर्जरी के बाद काम पर लौटे 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' फेम नकुल मेहता, पोस्ट जारी कर बोले- 'एक अंग हो गया कम...'

उज्वला धारपवार

मुंबई: नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और दिशा परमार (Disha Parmar) की जोड़ी पॉपुलर टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' (Bade Achhe Lagte Hain 2) में काफी पसंद की जा रही है। इस शो में यह दोनों कलाकार पत्नी-पति की भूमिका में नजर आ रहे है। उनके किरदार का नाम राम और प्रिया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि राम और प्रिया की जोड़ी की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि कुछ समय से अभिनेता नकुल मेहता ब्रेक पर चल रहे थे। 

दरअसल, पिछले कुछ समय से नकुल की तबियत ठीक नहीं चल रही थी। डॉक्टर ने उन्हें तुरंत सर्जरी की सलाह दी थी। वैसे अभिनेता अब पूरी तरह से ठीक है और काम पर फिर से धमाकेदार वापसी करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। 

अभिनेता ने खुद इसकी जानकरी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। बीटीएस वीडियो पोस्ट करते हुए नकुल ने कैप्शन में लिखा- 'आरके 2.0 माइनस एक अंग कम। आज रात और हर हफ्ते आपकी स्क्रीन पर 8 बजे बजाना।' अभिनेता का यह पोस्ट उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के अलावा कई टीवी सेलेब्स भी उनकी अच्छी सेहत की कामना करते नजर आ रहे हैं। 

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक