अक्षय खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना से पहले इस सुपरस्टार को मिला था रहमान डकैत का रोल! एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी

Nagarjuna Dhurandhar Casting Rumors: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रोल को लेकर नागार्जुन का नाम जुड़ा था, अब सुपरस्टार ने खुद अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

स्नेहा मौर्या

Rahman Dacoit Character Akshaye Khanna: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के दो महीने बाद भी सुर्खियों में बनी हुई है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस एक्शन-ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया। थिएटर्स में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद जब फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई, तो कुछ ही घंटों में ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई। दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता अभी भी बरकरार है और सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग्स और सीन्स चर्चा में बने हुए हैं।

रहमान डकैत बना चर्चा का केंद्र

फिल्म में अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया ‘रहमान डकैत’ का किरदार खास आकर्षण का केंद्र बना। उनके दमदार अभिनय और एक खास गाने पर किए गए डांस ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। यह किरदार फिल्म की सफलता की बड़ी वजह माना जा रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैल रही थी कि इस रोल के लिए पहले साउथ सुपरस्टार Nagarjuna को अप्रोच किया गया था। दावा किया गया कि उन्हें किरदार पसंद भी आया था, लेकिन डेट्स की वजह से उन्होंने मना कर दिया।

नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी

इन अटकलों पर अब खुद नागार्जुन ने प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें ‘धुरंधर’ का यह रोल कभी ऑफर ही नहीं किया गया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर ऐसा मौका मिलता, तो वह जरूर इस फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करते, क्योंकि यह एक बेहतरीन प्रोजेक्ट है।

नागार्जुन ने आदित्य धर के निर्देशन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी पिछली फिल्म ‘उरी’ भी बेहद पसंद आई थी और वह उनकी फिल्ममेकिंग स्टाइल के प्रशंसक हैं। साथ ही उन्होंने ‘धुरंधर’ की पूरी टीम की सराहना की और खास तौर पर अक्षय खन्ना के अभिनय को “कमाल” बताया।

रेडिट पोस्ट से शुरू हुई थी चर्चा

दरअसल, यह पूरी चर्चा एक रेडिट यूजर की पोस्ट के बाद शुरू हुई थी। पोस्ट में दावा किया गया था कि नागार्जुन ने पहले से तय फिल्मों की शूटिंग के चलते यह ऑफर ठुकरा दिया। लेकिन अब एक्टर के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि यह खबर केवल अफवाह थी। फिलहाल ‘धुरंधर’ की सफलता का सिलसिला जारी है और फैंस इसके संभावित सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने