ईशा कोप्पिकर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जब नागार्जुन ने ईशा कोप्पिकर को 14 बार जड़ा था थप्पड़, चेहरे पर पड़ गए थे निशान

Isha Koppikar Birthday: ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में करियर का एक अनसुना किस्सा साझा किया। तेलुगु फिल्म चंद्रलेखा की शूटिंग के दौरान ईशा को एक सीन में नागार्जुन से 14 असली थप्पड़ खाने पड़े थे।

सोनाली झा

Isha Koppikar Birthday Special Story: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर का जन्म 19 सितंबर 1976 को मुंबई के एक कोंकणी परिवार में हुआ था। ईशा कोप्पिकर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा के परिवार में ज्यादातर लोग डॉक्टर थे और शुरू में एक्ट्रेस भी डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी रुचि मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर बढ़ गई।

ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि अपनी दूसरी तेलुगु फिल्म चंद्रलेखा की शूटिंग के दौरान उन्हें सीन के लिए एक्टर नागार्जुन से पूरे 14 बार थप्पड़ खाना पड़ा था। ईशा ने बताया कि फिल्म के एक गुस्से वाले सीन में उन्हें नागार्जुन से थप्पड़ खाना था। पहले जब नागार्जुन ने हल्के से थप्पड़ मारा तो उनके चेहरे पर वह गुस्से वाला भाव नहीं आ सका, जिसकी डायरेक्टर को जरूरत थी। इस पर ईशा ने खुद नागार्जुन से कहा कि उन्हें असली थप्पड़ मारे जाएं ताकि वह किरदार में ढल सकें।

चेहरे पर आए निशान

नागार्जुन शुरू में झिझके, लेकिन ईशा के बार-बार कहने पर उन्होंने थप्पड़ मारा। इसके बाद सीन कई बार रिटेक हुआ और आखिरकार ईशा को 14 थप्पड़ खाने पड़े। ईशा ने बताया कि इतने थप्पड़ खाने के बाद उनके चेहरे पर निशान पड़ गए थे। शूटिंग खत्म होने के बाद नागार्जुन उनके पास आए और माफी मांगी। इस पर ईशा ने कहा कि आप क्यों सॉरी बोल रहे हो? मैंने ही कहा था कि मुझे थप्पड़ मारो।

अब कभी नहीं खाएंगी थप्पड़

ईशा ने मुस्कुराते हुए आगे कहा कि यह उनका एक ऐसा अनुभव है जिसे वह कभी नहीं भूल सकतीं। हालांकि अब वह तय कर चुकी हैं कि भविष्य में किसी फिल्म के लिए असली थप्पड़ कभी नहीं खाएंगी। चंद्रलेखा ईशा की तेलुगु सिनेमा में बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म थी। इसका निर्देशन कृष्णा वामसी ने किया था और इसमें नागार्जुन, राम्या कृष्णन, मुरली मोहन और तनिकेला भरानी जैसे कलाकार थे। यह फिल्म मलयालम फिल्म चंद्रलेखा का रीमेक थी।

ईशा कोप्पिकर की बॉलीवुड करियर

बॉलीवुड में असली पहचान ईशा कोप्पिकर को रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' के गाने 'खल्लास' से मिली। यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि उन्हें 'खल्लास गर्ल' का टैग दिया गया। इसके बाद कई फिल्मों में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाए और अपनी एक्टिंग के लिए सराहना भी पाई। हालांकि, उनका करियर हमेशा चमकदार नहीं रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। हाल ही में उन्हें 2024 की साइंस-फिक्शन फिल्म आयालान में देखा गया था, जिसमें उनके साथ शिवकार्तिकेयन और रकुल प्रीत सिंह नजर आए।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज